पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर के बीच किसी ना किसी बात को लेकर आपस में भीड़ जाते हुए देखा जाता है. क्रिकेट का फिल्ड हो या ट्विटर कई बार इन दोनों खिलाडियों के बीच बहस होना आम बात होता है. कुछ दिन पहले कश्मीर पर दिए हुए बयान को लेकर गंभीर ने उनका जमकर मजाक उड़ाया था.
गंभीर ने अफरीदी के बयान के आधार पर उन्हें अपरिपक्व व्यक्ति बताया था. गौरतलब है कि गंभीर ने कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर अफरीदी के ट्वीट के जवाब में यह बात कही थी. ध्यान हो कि शाहिद अफरीदी ने ट्वीट कर जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के मारे जाने पर दुख जताया था.
गंभीर और अफरीदी मैदान पर जमकर लड़ने लगे थे

ये झगड़ा 11 नवंबर 2007 का है. पाकिस्तान का भारत दौरा था. कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में मैच चल रहा था. वनडे सिरीज का ये तीसरा मैच था. पहली इनिंग में भारत की बल्लेबाजी थी.गंभीर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. हालांकि इस मैच में वो सिर्फ 25 रन ही बना पाए, मगर शाहिद अफरीदी के साथ हुआ वो झगड़ा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. भारत ये मैच 48 रन से जीता था.
इस झगड़े में दोनों खिलाड़ियों को गाली देते हुए भी देखा गया था. अब पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने अफरीदी की जमकर प्रशंसा की है. आइए बताते हैं इसके पीछे क्या वजह है.
शाहिद अफरीदी ने गौतम गंभीर की प्रशंसा की

पाकिस्तान के इस पूर्व खिलाड़ी ने गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की है. यहाँ तक अफरीदी से जब ये सवाल किया गया गौतम गंभीर और सरफराज नवाज में आप किसको चुनते हैं. तो उन्होंने नवाज का नाम नहीं गौतम गंभीर का नाम लिया.
यहाँ देखें वीडियो
BREAKING NEWS
In a Pakistani interview Shahid Afridi was asked to pick one between @GautamGambhir and Sarfraz Nawaz?
He picked Gautam Gambhir
pic.twitter.com/coDbok7R70
— Team Gautam Gambhir (@gautamgambhir97) February 13, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post एक बार फिर से गौतम गंभीर को लेकर चर्चा में आये शाहिद अफरीदी, एक इंटरव्यू में लिया गंभीर का नाम appeared first on Sportzwiki.

