Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ बोल्ट ने तोड़ा वकार का विश्व रिकॉर्ड, पांचवें वनडे में बना सकते हैं एक और विश्व कीर्तिमान

खेल डेस्क। तेज गेंदबाजों ट्रेंट बोल्ट (21 रन पर पांच विकेट) की तूफानी गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुरुवार को भारत को आठ विकेट से शिकस्त दी।

भारत ने लगभग 9 साल बाद फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

इस मैच में बोल्ट ने भी अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवा लिए हैं। उन्होंने स्वदेश में सबसे तेज 100 विकेट हासिल करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार युनूस का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। वकार ने 53 मैचों में स्वदेश में विकटों का शतक बनाया था। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने अपने 49वें मैच में ये उपलब्धि हासिल की है।

इस दिग्गज क्रिकेटर ने भारतीय टीम को बताया विश्व कप का प्रबल दावेदार, बताई ये वजह

इसके साथ ही बोल्ट डेब्यू के बाद सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जुलाई, 2012 को एक दिवसीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद बोल्ट ने 75 मैचों में 138 विकेट हासिल कर लिए हैं। इस मामले में पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर हैं। उन्होंने जुलाई, 2012 को एक दिवसीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद 89 मैचों में 139 विकेट हासिल किए हैं। अब न्यूजीलैंड के तूफानी गेंदबाज के पास रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले पांचवें वनडे में ताहिर का ये विश्व रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।

कप्तान विराट सचिन, धोनी के बाद अब इस क्लब में शामिल होने वाले बने खिलाड़ी

चौथ मैच में जीत के साथ ही कीवी टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में जीत का खाता भी खोल लिया है। बोल्ट की कातिलाना गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.5 ओवर में केवल 92 रन पर ही ढेर हो गई। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने केवल 14.4 ओवर में ही दो विकेट पर 93 रन बनाकर जीत हासिल की।