खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से शुरू हो रही सीमित ओवरों की क्रिकेटर शृंखलाओं के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। इस टीम का चयन 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।
वैलेंटाइन डे स्पेशल: श्रीलंका के इस गेंदबाज के लिए आज का दिन है बहुत खास, स्थापित किया था ये कीर्तिमान
भारतीय टीम विश्वकप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी- 20 और पांच वनडे शृंखला खेलेगी। माना ये जा रहा है कि विश्व कप टीम के लिए अभी दो स्थान ही ऐसे बचे हैं जिनमें खिलाड़ी का नाम तय नहीं हो पाया है। इनमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और दूसरे विकेटकीपर का स्थान बाकी है।
शिखर धवन नहीं, विश्वकप में रोहित के साथ ये तूफानी बल्लेबाज करेंगा ओपनिंग!
बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय चयनकर्ता तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और खलील अहमद में से किसी एक को विश्व कप टीम में जगह ले सकते हैं। वहीं ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में किसी एक को दूसरे विकेटकीपर के रूप में इंग्लैंड जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली इन शृंखलाओं के लिए खिलाडिय़ों के प्रदर्शन पर ही निर्भर होगा कि कौन सा खिलाड़ी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होगा।
विश्व कप से कुछ महीनों पहले ही इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने संन्यास लेकर प्रशंसकों कोचौंकाया
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, शिखर धवन, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को विश्राम दिया जा सकता है। वहीं कप्तान विराट कोहली, लोकेश राहुल, जयदेव उनादकट और जसप्रीत बुमराह को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया जा सकता है। राष्ट्रीय चयनकर्ता इन दो सीरीजों के लिए 16 या 17 खिलाडिय़ों का चयन कर सकते हैं।