Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री विराट कोहली को नहीं कराना चाहते नंबर तीन पर बल्लेबाजी, जाने क्या है वजह

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सीमित ओवर की क्रिकेट में किस नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं ये किसी को शायद बताने की जरूरत तो नहीं हैं। क्योंकि हर कोई जानता है कि विराट कोहली तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं। विराट कोहली इस नंबर पर अपने नाम कई कीर्तिमान रच चुके हैं।

रवि शास्त्री ने दिया विराट कोहली का बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के संकेत

इसी साल कुछ ही महीनों के बाद आईसीसी क्रिकेट विश्व कप खेला जाना है। विश्व कप से पहले भारतीय टीम अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। और साफ है कि विराट कोहली भी नंबर 3 पर ही बल्लेबाजी करेंगे।

वैसे हर कोई जानता है कि विराट कोहली ही नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन यहां विराट कोहली के बल्लेबाजी क्रम को लेकर टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ऐसी प्रतिक्रिया जाहिर की है जो किसी को भी हैरान कर सकती है।

विराट कोहली को नंबर तीन से नंबर चार पर खिलाना चाहते हैं कोच

यहां भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली के क्रम को लेकर फेरबदल का जोखिम उठाने का संकेत दिया है।  रवि शास्त्री विराट कोहली की जगह विश्व कप के दौरान नंबर तीन पर अंबाती रायडू को खिलाने की बात कह रहे हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान टीम के कोच रवि शास्त्री ने टीम की बल्लेबाजी क्रम में लचीलापन लाने के लिए विराट कोहली को चौथे नंबर पर खिलाने की बात कर रहे हैं। और अंबाती रायडू को चौथे से नंबर तीन पर प्रमोट किया जा सकता है।

हम विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अच्छे बल्लेबाज को नहीं खोना चाहते जल्दी

रवि शास्त्री ने कहा कि

“इस भारतीय टॉप तीन के बारे में अच्छी बात ये है कि हम उन्हें अलग कर सकते हैं। अगर स्थिति, परिस्थितियां मांग करती हैं तो विराट कोहली जैसा कोई बल्लेबाज नंबर 4 पर जा सकता है और हम बल्लेबाजी लाइन अप में संतुलन लाने के लिए एक अच्छा नंबर तीन डाल सकते हैं। विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ये आपके लिए लचीलापन लाएगा। आपको देखना होगा कि सबसे अच्छा संतुलन क्या है।”

भारत की हालिया कुछ खराब शुरुआत को ध्यान में रखते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि

“हम इंग्लैंड में वहां की स्थितियों को देखते हुए इसका आंकलन करेंगे। आप बड़े टूर्नामेंट में 18-3 या 16-4 नहीं होना चाहते। मुझे द्विपक्षीय वनडे मैचों की परवाह वहीं है, लेकिन मुझे अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को विश्व कप मैचों में जल्दी नहीं खोना है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री विराट कोहली को नहीं कराना चाहते नंबर तीन पर बल्लेबाजी, जाने क्या है वजह appeared first on Sportzwiki.