Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीरेंद्र सहवाग ने ऐसे लगाई इस मीडिया हाउस की क्लास, चुनाव लड़ने की कर रहे थे बात

कुछ दिन पहले भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का भाजपा के लिए चुनाव लड़ने की खबरें आ रही थी.  2019 लोकसभा चुनाव में उनको हरियाणा से बीजेपी का उम्मीदवार बताया जा रहा था.बीजेपी यहां रोहतक सीट पर उनकी उम्मीदवारी की संभावनाएं देख रही थी. मीडिया में ये खबर आने के बाद सहवाग ने इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दिया था.

इनके अलावा गौतम गंभीर के भी चुनाव लड़ने के बारे में भी कहा जा रहा है.मीडिया में ये भी खबरें आई थी कि बीजेपी  पार्टी ने एक वरिष्ठ नेता को पूर्व क्रिकेटर तक यह ऑफर पहुंचाने की जिम्मेदारी भी दे दी थी. अब इसपर सहवाग ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

क्या कहना है सहवाग का?

भारतीय टीम के इस पूर्व सलामी बल्लेबाजी ने लोकसत्ता लाइव के एक ट्वीट पर उनको जवाब दिया है. बता दें, इस मराठा चैनल ने ट्वीट कर मराठा में लिखा है, 2019 के चुनाव में सहवाग भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. इसपर सहवाग ने मराठा में ही जवाब दिया.और इस खबर को झूठा बताया.

यहाँ देखें ट्वीट 

आज सुबह उन्होंने ट्वीट करके ये भी बताया कि 2014 में भी ऐसे ही अफवाह उड़े थे. मैं कोई चुनाव नहीं लड़ने वाला. उन्होंने सीधे-सीधे मीडिया पर सवाल उठाए. और मीडिया को झूठा करार दिया है. सहवाग ने इसे पांच साल चैलेंज का नाम दिया है.उन्होंने लिखा है मैंने जवाब दे दिया बात खत्म.

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के लिए भी ऐसी ही खबर आ रही है. हालांकि गंभीर ने भी इस मामले में ना कर चुके हैं और इसे अफवाह बताया है. बता दें, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए भी ऐसी ही अफवाह उड़ाई गई थी.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post वीरेंद्र सहवाग ने ऐसे लगाई इस मीडिया हाउस की क्लास, चुनाव लड़ने की कर रहे थे बात appeared first on Sportzwiki.