खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान के करीब पहुंच गई है। भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में नम्बर वन पर बनी हुई है अब न्यूजीलैंड के बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज 4-1 से जीतने के बाद वह सोमवार को आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंच गई।
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले ही न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर
भारतीय टीम के अब आईसीसी रैंकिंग में 122 अंक हो गए हैं और वह इंग्लैंड (126) के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड 111 अंकों के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर है।ताजा आईसीसी की खिलाडिय़ों की रैंकिंग में भी कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह क्रमश: बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर मौजूद हैं।
भारत ने जीत के साथ किया वनडे सीरीज का अंत,पांचवें मैच में न्यूजीलैंड को 35 रन से हराया
बल्लेबाजों की रैंकिंग में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को भी फायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन अर्धशतक जडऩे के बाद मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल करने वाले धोनी तीन स्थान के सुधार से 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ड को भी फायदा हुआ है। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 12 विकेट हासिल करने वाले बोल्ट तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
विराट के बाद अब स्मृति मंधाना ने हासिल किया ये बड़ा मुकाम