भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। वह आईसीसी की वनडे और टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज भी हैं। दुनिया के लगभग सभी दिग्गज विराट की तारीफ करते हैं और उनकी सचिन तेंदुलकर से तुलना भी होती है। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शेन वॉर्न ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है।
विराट की सबसे बड़ी खासियत बताई

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज शेन वॉर्न कभी भी विराट कोहली की तारीफ करने में पीछे नहीं रहते। अब उन्होंने विराट के जुनून की जमकर सरहना की है। इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने कहा
“मैं विराट का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। वह जो भी खेल में जुनून लाते हैं। वह जो महसूस करते हैं वह दिखाते हैं। वह खेल के सुपरस्टार हैं। वह टेस्ट क्रिकेट से प्यार करते हैं इसलिए वास्तव में उस पुराने खिलाड़ी का सम्मान करता हूं जो टेस्ट क्रिकेट से प्यार करता है। ऐसा नहीं है कि टी-20 या वनडे अच्छा नही है। मैं विराट कोहली का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।”
अगर शेन वॉर्न ने विराट को गेंदबाजी की तो?

शेन वॉर्न क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में गिने जाते हैं। वॉर्न के सामने बल्लेबाजी करना सभी के लिए मुश्किल होता था। शेन वॉर्न ने यह भी बताया कि अगर विराट कोहली को गेंदबाजी करते तो क्या होगा। उन्होंने कहा
“खैर मैंने कई बार विराट को गेंदबाजी किया और मैंने उन्हें आउट किया। लेकिन वह उस समय शुरूआती दौर में थे। हर बार जब आप सबसे अच्छा गेंदबाजी करते हैं तो आप खुद को सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ परखना चाहते हैं। मुझे यकीन है कि विराट ने मुझे चारों ओर मारते लेकिन शायद मैं उसे एक या दो बार आउट कर देता।”
शेन वॉर्न को मिलो नई भूमिका

आईपीएल 2008 के विजेता कप्तान को राजस्थान रॉयल्स ने खास भूमिका दी है। वह इस सीजन में टीम के ब्रांड एम्बेसडर हैं। इसी वजह से वॉर्न पिछले कुछ समय से भारत में ही है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विराट कोहली मेरी गेंद को मैदान के चारों तरफ मारते: शेन वॉर्न appeared first on Sportzwiki.