Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज के मैच में रोहित शर्मा ने बनाए शानदार रिकॉर्ड, जानकर हो जाएंगे हैरान

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज भारत ने 7 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। आपको बता दे न्यूजीलैंड ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारत को 159 रन का लक्ष्य दिया। जों भारत ने 18.5 ओवर में प्राप्त कर लिया और मैच जीत लिया। आज मैच में टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली और 29 गेदों 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से तूफानी 50 रन बनाए।

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड के बारे में बात करे तो आज रोहित ने कप्तानी के मामले भी विराट कोहली की बराबरी की। विराट ने अब तक टीम इंडिया को 20 टी-20 मैचों में से 12 मैचों में जीत दिलाई। वहीं रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 14 में से 12 टी-20 मैचों में जीत दिला चुके हैं। साथ ही और रिकॉर्ड की बात करे इस मैच में रोहित के पास क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाने का मौका था, लेकिन वह दो छक्कों से ही यह रिकॉर्ड भी अपने नाम करने से चूक गए। रोहित के अभी तक टी-20 में 102 छक्के हो गए हैं। जबकि गुप्टिल और क्रिस गेल ने एक समान 103 छक्के लगाए हैं।

साथ ही रोहित शर्मा इस मुकाबले में 35 रन बनाते ही टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। इस मामले में उन्होंने कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, जो इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। गुप्टिल ने 76 टी-20 मैचों में 2272 रन बनाए हैं। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 92 मैचों में 2288 रन बना चुके हैं। इसके साथ ही रोहित टी-20 में छक्कों का शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़े:

Ind vs NZ 2nd T20: रोहित की तूफानी पारी से भारत ने सीरीज में की बराबरी, 7 विकेट से जीता मैच

Ind vs NZ 2nd T20: करो या मरो मैच में बिना बदलाव के साथ उतरा भारत, न्यूजीलैंड 105/4

INDW Vs NZW: न्यूजीलैंड ने चार विकेट से जीता दूसरा टी-20, भारत हारा सीरीज



Herald