Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक बार फिर से देखने को मिला खराब अम्पायरिंग का जीता जागता नमूना, इस दिग्गज को भुगतना पड़ा खामियाजा

शेष भारत और रणजी ट्राफी की विजेता टीम विदर्भ के बीच ईरानी ट्राफी का मुकाबला हो रहा है. पहले दिन हनुमा विहारी के शानदार शतक के मदद से शेष भारत ने 330 रन बनाएं. इनके अलावा मयंक अग्रवाल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 95 रनों की पारी खेली. विदर्भ लगातार दो बार से रणजी की विजेता बनती आ रही है.

विदर्भ के लिए आदित्य सरवटे अक्षय वखारे ने 3-3, रजनीश गुरवानी ने 2 जबकि यश ठाकुर और अक्षय कर्णेवार ने एक- एक विकेट लिया.

दूसरे दिन अंपायर ने किया कुछ ऐसा 

दूसरे दिन जब विदर्भ बल्लेबाजी करने आई. तब उनके कप्तान फैज फजल बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे. वो धीरे-धीरे अपनी पारी को बढ़ा रहे थे. कृष्णप्पा गौतम की एक स्पिन गेंद पर उन्होंने डिफेंस करने का प्रयाश किया. गेंद  विकेटकीपर ईशान किशन के पास गई और उन्होंने जोरदार अपील की. अंपायर को कुछ समझ नहीं आ रहा था. उन्होंने लेग अंपायर की ओर देखा. जो की दूसरे तरफ खड़े थे और उन्होंने आउट दे दिया.

एक बार फिर भारतीय अंपायर द्वारा की गयी घटिया अंपायरिंग

रणजी ट्राफी में लगातार भारतीय अंपायर द्वारा की गई अम्पायरिंग पर सवाल उठ रहे थे. पुजारा के साथ जो हुआ सबको याद है. बार बार आउट  होने के बाद अंपायर ने उनको आउट नहीं दिया. और बहुत विवाद हुआ था. एक बार फिर वैसा ही कुछ देखने को मिला. घरेलू क्रिकेट में अम्पायरिंग पर लगातार सवाल उठते आ रहे हैं. आप भी वीडियो देख हैरान रह जाएंगे.

गौरतलब है कि, अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. विदर्भ ने गत ईरानी ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया था. अनुभवी वसीम जाफर को इस मैच के लिए टीम में मौका नहीं मिला.

यहाँ देखें वीडियो 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post एक बार फिर से देखने को मिला खराब अम्पायरिंग का जीता जागता नमूना, इस दिग्गज को भुगतना पड़ा खामियाजा appeared first on Sportzwiki.