Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: जिस न्यूज चैनल ने सचिन को कहा देशद्रोही, उसके खिलाफ विराट कोहली ने उठाया ये कदम

पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 42 जवान शहीद हो गये थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी. इसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है. देश पाकिस्तान से आर- पार की लड़ाई को देख रही है और पाकिस्तान से अपने सारे रिश्ते तोड़ रहा है.

इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले विश्व कप के मैच पर खतरा मंडरा रहा है.

कई खिलाड़ियों को कहा जा रहा है देश द्रोही 

भारतीय टीम के महान बल्लेबाज तेंदुलकर ने पीटीआई को एक बयान में कहा,

‘भारत ने विश्व कप में हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है. अब फिर से उन्हें हराने का समय है. मैं निजी तौर पर उन्हें दो अंक देना पसंद नहीं करूंगा, क्योंकि इससे टूर्नामेंट में उन्हें मदद मिलेगी, लेकिन मेरे लिए भारत सर्वोपरी है और मेरा देश जो भी फैसला करेगा मैं तहेदिल से उसका समर्थन करूंगा.”

इस बयान के बाद एक न्यूज़ चैनल ने उनको देशद्रोही करार दे दिया. जिसके बाद जमकर बवाल हुआ.

कोहली ने उस न्यूज़ चैनल को ऐसे किया नजरअंदाज 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को जब इस मामले में उसी चैनल द्वारा सवाल किया गया. तो उन्होंने साफ़ साफ़ इग्नोर कर दिया. पत्रकार ने उनसे पूछा कि आपको भारत पाकिस्तान के मैच के बारे में क्या कहना है. फिर कोहली उस पत्रकार को इग्नोर करते दिखाई दिए. पत्रकार लगातार सवाल करता रहा और कोहली ने कोई जवाब नहीं दिया.

यहाँ देखें वीडियो 

हालंकि इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा,

“भारतीय टीम इस घटना से काफी दुखी है. भारत सरकार और बीसीसीआई जो फैसला करती है तो हम उसके साथ हैं. इस मुद्दे पर टीम और हमारी यही राय है”

सुनील गवास्कर, कपिल देव भी भारत और पाकिस्तान के साथ खेलने के पक्ष में हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो: जिस न्यूज चैनल ने सचिन को कहा देशद्रोही, उसके खिलाफ विराट कोहली ने उठाया ये कदम appeared first on Sportzwiki.