इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। भारतीय टीम ने कीवी दौरे पर पांच वनडे मैचों की सीरीज 4-1 से जीत ली है। वनडे सीरीज के बाद अब दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आयोजन कल से होने जा रहा है।
B' Day Spl : भुवी का राजस्थान के इस गांव से है खास संबंध, जानिए और भी रोचक बातें
इसी बीच आपको बता दें कि 2019 में इंग्लैंड की धरती पर ICC World Cup 2019 का आयोजन होने वाले है। ICC World Cup 2019 की शुरूआत मई—जून में होने वाला है। इसी बीच सभी टीमें विश्वकप की तैयारियों में जुट गई है। न्यूजीलैंड के दौरे के बाद भारतीय टीम में किस खिलाड़ी को टीम में शामिल करना है उसकी कवायद तेज हो जाएगी।
इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने हाल ही में बताया कि इंग्लैंड में आयोजित होने वाले विश्वकप में हरफनमौला खिलाड़ी रविन्द्र जड़ेजा की जगह विजयशंकर को टीम में शामिल करने का समर्थन किया है। पूर्व भारतीय कप्तान ने इस नाम की चर्चा कीवी दौरे पर खेले गए अंतिम वनडे मैच के बाद करी। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि भारत को इंग्लैंड में आयोजित होने वाले विश्वकप में दो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और विजय शंकर को लेकर जाना चाहिए। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने हाल ही में कंगारू टीम को उसी की धरती पर टेस्ट और वनडे में रौंद कर इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की और अब कीवी दौरे पर वनडे सीरीज में इतिहास रचने में सफल हुई।