पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 से ज्यादा जवान शहीद हो चुके हैं। इसे लेकर पूरे देश में गुस्सा है और सभी शहीदों के परिवार की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ कहा जा रहा है। शहीद के परिजनों की मदद के लिए क्रिकेटर सामने आ रहे हैं।
मोहम्मद शमी मदद के लिए आये सामने

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पुलवामा में शहीद हुए जवान के परिवार की मदद के लिए सामने आये हैं। शमी ने आर्थिक मदद की बात की है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह ऐलान किया। शमी ने कहा
“जब हम अपने देश के लिए खेलते हैं तो यह हमारे सीमा पर हमारी रक्षा के लिए खड़े रहते हैं। हम जवानों के परिवार के साथ खड़े हैं, जब भी जरूरत होगी हम जवानों के मदद के लिए आगे आएंगे।”
Delhi: Cricketer Mohd Shami donates money to the wives of CRPF Jawans who lost their lives in #PulwamaTerrorAttack; says, “When we play for our country they stand at the borders protecting it. We stand with the families of our jawans, we will always be there for them.” pic.twitter.com/yP4tRe07lb
— ANI (@ANI) February 18, 2019
यह भी कर चुके हैं मदद

मोहम्मद शमी से पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी मदद के लिए सामने आये थे। उन्होंने खुद मदद की और साथ ही लोगों से भी जवानों के परिवार जनों की मदद की अपील की थी।
पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने सभी जवान के बच्चों को अपने सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में फ्री पढाई देने की बात की थी।
ईरानी कप में जीत हासिल करने के बाद विदर्भ के कप्तान फैज फजल ने भी शहीद के परिजनों को इनामी राशि देने के फैसला किया था। इसके साथ ही अन्य खिलाड़ियों के भी सामने आने की उम्मीद की जा रही है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post सहवाग, फजल और धवन के बाद शहीदों के परिजनों की मदद के लिए आगे आये मोहम्मद शमी appeared first on Sportzwiki.