Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप के लिए तीसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल को हटा इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करना चाहते हैं सुनील गावस्कर

भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की कप्तानी में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए तैयार हो रही है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम प्रबल दावेदार मानी जा रही है जो अपने अंतिम संयोजन की तलाश कर रही है।

विश्व कप में तीसरे सलामी बल्लेबाज के लिए हो सकती है माथापच्ची

विश्व कप में भारत की संभावना सबसे ज्यादा हैं। लेकिन इसके लिए टीम का संतुलन विश्व कप में कैसा रहता है ये सबसे ज्यादा देखने लायक होगा।

Rohit-Dhawan ahead of Sachin-Sehwag

भारतीय टीम में जब सलामी बल्लेबाजों की बात करें तो शिखर धवन और रोहित शर्मा तो दो पहली पसंद होंगे, लेकिन साथ ही टीम को तीसरे सलामी बल्लेबाज का विकल्प भी तलाशना होगा।

केएल राहुल की फॉर्म को देखते हुए सुनील गावस्कर ने सुझाया अलग नाम

तीसरे सलामी बल्लेबाज की बात करें तो पिछले लंबे समय से भारतीय टीम में केएल राहुल रहे हैं। लेकिन केएल राहुल पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म के साथ ही विवादों में रहे हैं जिससे उनकी फिलहाल तो टीम से जगह खत्म हो चुकी है।

आने वाले दिनों में शायद ही केएल राहुल की जगह बने ऐसे में तीसरे सलामी बल्लेबाज को किसी तरह से देखना होगा। लेकिन वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में एक हैरान करने वाला नाम सुझाया है।

गावस्कर ने कहा दिनेश कार्तिक रहे विश्व कप के लिए तीसरे सलामी बल्लेबाज

सुनील गावस्कर ने तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के नाम की सलाह दी है। सुनील गावस्कर का मानना है कि दिनेश कार्तिक तीसरे सलामी बल्लेबाज के साथ ही कवर विकेटकीपर की भूमिका भी निभा सकते हैं।

दिनेश कार्तिक ने हाल के समय में मध्यक्रम में शानदार बल्लेबाजी की है और जिम्मेदारी भी दिखायी है। ऐसे में सुनील गावस्कर ने कार्तिक को तीसरे ओपनर के साथ ही तीसरे विकेट कीपर के रूप में शामिल करने का सुझाव दिया है। सन्नी ने कहा कि अगर टीम में तीन विकेटकीपर हैं तो ऐसा हो सकता है।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post विश्वकप के लिए तीसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल को हटा इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करना चाहते हैं सुनील गावस्कर appeared first on Sportzwiki.