Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आकाश चोपड़ा ने कहा, विश्व कप में पाकिस्तान को हराए बिना वर्ल्ड कप ट्रॉफी का क्या मजा

पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 42 जवान शहीद हो गये थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी. इसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है. देश पाकिस्तान से आर- पार की लड़ाई को देख रही है और पाकिस्तान से अपने सारे रिश्ते तोड़ रहा है.

अब भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने बयान दिया है कि बिना पाकिस्तान को हराए विश्व कप में मजा नहीं आएगा. आइए आपको बताते हैं कि आकाश ने क्या कहा,

हम बदला लेने वाला देश नहीं हैं

भारतीय टीम के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा,

“हम बदला लेने वाला देश नहीं हैं, बल्कि एक गौरवपूर्ण देश हैं. इसलिए हमें खेलों और राजनीति को अलग करके देखना और सोचना चाहिए. हम पहले से ही पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रहे हैं और हम विश्व चैंपियन होना चाहते हैं. यदि हम पाकिस्तान से नहीं खेल कर चैंपियन बनते हैं तो उसका क्या अर्थ होगा”

पाकिस्तान को बिना हराए विश्व कप में मजा नहीं आता 

आकाश ने आगे कहा,

 “यदि भारत पाकिस्तान से नहीं खेलता तो भारत के लिए वर्ल्ड कप ट्रॉफी का क्या अर्थ रह जाएगा. खासकर यदि भारत, पाकिस्तान को नहीं हराता है” 

“यह अहम सवाल है कि क्या विश्व कप में भारत-पाक के बीच मैच होगा, क्या इसका जवाब हमें अभी चाहिए. अभी आतंकी हमले के जख्म ताजा हैं. पुलवामा में जो कुछ हुआ उससे हम सब भारतवासी दुखी हैं”

इस मुद्दे पर फैसला लेने का ये सही समय नहीं 

 

उन्होंने आगे कहा,

“हम सब भाववुकता में फैसले करते हैं. इसलिए क्या हमें अभी इस मामले में कोई फैसला लेना चाहीए. मुझे लगता है कि इस पर फैसला लेने का यह सही समय नहीं है”

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप में 16 जून को मैच खेला जाना है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आकाश चोपड़ा ने कहा, विश्व कप में पाकिस्तान को हराए बिना वर्ल्ड कप ट्रॉफी का क्या मजा appeared first on Sportzwiki.