Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत को शेन वार्न ने इस क्रम पर बल्लेबाजी कराने का दिया सुझाव, अब सुनील गावस्कर ने भी किया समर्थन

भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम संयोजन बना रही है। जिसमें युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत के आसार भी नजर आ रहे हैं।

शेन वार्न के ऋषभ पंत को ओपनिंग बल्लेबाजी का सुनील गावस्कर ने किया समर्थन

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है, जिससे उन्होंने विश्व कप में अपना स्थान सुनिश्चित करने की तरफ कदम बढ़ा दिया है।

तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शेन वार्न ने तो ऋषभ पंत को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग उतारने तक का विकल्प दिया है। शेन वार्न के इस सुझाव पर अब भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी समर्थन किया है।

सुनील गावस्कर ने शेन वार्न की बात का समर्थन करते हुए कहा कि

क्यों नहीं अगर आप ऋषभ पंत के साथ ओपन करते हैं तो आपके पास तीसरा विकल्प खुल जाता है। अगर वो टॉप ऑर्डर में अच्छा करते हैं तो आप दूसरे बल्लेबाज जो मिडिल ऑर्डर में खेलना चाहे उसे रख सकते हैं।”

शेन वार्न ने पंत को बताया था सलामी बल्लेबाज का विकल्प

शेन वार्न ने इंडिया टूडे के साथ हुए इंटरव्यू में कहा था कि

मैं ये नहीं देख सकता कि ऋषभ पंत बल्लेबाजी के रूप में क्यों नहीं खेल सकते । वो शानदार हैं। हो सकता है कि रोहित शर्मा की बल्लेबाजी भी खुल जाए। मैं जानता हूं कि शिखर धवन बहुत अच्छा काम करते हैं लेकिन रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने वाले ऋषभ पंत और ज्यादा अच्छे हो सकते हैं। भारत के लिए ये अच्छा होगा। इनमें से कुछ चीजें एक्स फैक्टर हैं जिससे आप विरोधी टीम को हैरान कर सकते हैं।”

Bee clematis removed after India-A, England Lions match

शेन वार्न ने आगे कहा था कि “ये ऋषभ पंत को खेल के एक हिस्से के लिए क्रम में शीर्ष में उतारने के लायक हो सकता है और देखें कि वो कैसे करते हैं। हो सकता है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही प्रयोग करें और देखे कि वो विश्व कप के लिए कैसे जाते हैं। धवन की भूमिका हो सकती हैं। मैं वास्तव में आगे देख रहा हूं कि भारत के पास क्या है क्योंकि उनके पास बहुत सारे खिलाड़ी हैं जो बहुत सारी भूमिकाएं निभा सकते हैं।”

पंत बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के कारण हो सकते हैं सफल- गावस्कर

सुनील गावस्कर ने पंत को लेकर कहा कि “पंत एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ये गेंदबाजों के लिए मुश्किल बना देते हैं।

इसी कारण से रोहित-धवन सफल रहे हैं। इसी तरह से सचिन-गांगुली और सेहवाग-गांगुली भी पहले रहे हैं। इसी कारण से पंत सलामी बल्लेबाज में सफल हो सकते हैं। ये आपकी टीम के लिए अच्छा होगा।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post ऋषभ पंत को शेन वार्न ने इस क्रम पर बल्लेबाजी कराने का दिया सुझाव, अब सुनील गावस्कर ने भी किया समर्थन appeared first on Sportzwiki.