Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पार्थिव पटेल के पिता को हुआ ब्रेन हेमरेज, भावुक होकर मांगी दुआएं

स्पोर्ट्स डेस्क। विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया जिसको पढ़कर हर कोई भावुक हो गया। उन्होंने अपने पिता की सलामती के लिए दुआ मांगी है। पार्थिव के पिता इन दिनों ब्रेन हैमरेज से जूझ रहे हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पिता के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

घरेलू क्रिकेट में गुजरात टीम के लिए खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज पार्थिव ने ट्विटर पर अपने पिता अजय पटेल की बीमारी के बारे में बताया। पार्थिव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे पिता को अपनी दुआ में याद रखें। वह ब्रेन हैमरेज से जूझ रहे हैं।' वहीं कई फैंस ने उनके ट्वीट पर लिखा- ईश्वर उन्हें ताकत दे, वह जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।

आपको बता दें, 33 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव करीब 1 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट साल 2018 और आखिरी वन-डे 2012 में खेला था। टीम इंडिया के लिए 25 टेस्ट और 38 वन-डे इंटरनेशनल खेलने वाले पटेल के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10772 रन दर्ज हैं। यही नहीं पार्थिव की कप्तानी में गुजराज ने 2016-17 सत्र में रणजी ट्रॉफी जीती है।

यह भी पढ़े:-

6 महीने बाद लौटे क्रिस गेल ने फिर मैदान पर मचाया 'आतंक', देखें VIDEO

पंजाब-राजस्थान के बाद अब HP क्रिकेट संघ ने हटाईं पाकिस्तान क्रिकेटरों की तस्वीरें

पांच ओलंपिक गोल्ड जीतने वाली मिसी फ्रेंकलिन ने कहा- हिंदू ग्रंथों से मिलती है मानसिक शांति



Herald