कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवन शहीद हुए थे। इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन ने ली थी। इसके बाद से ही पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में नहीं खेलने की मांग हो रही है। इसपर पूर्व भारतीय खिलाड़ियों की अलग- अलग राय है।
सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जहाँ खेलना चाहते हैं वहीं सौरव गांगुली और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज नहीं खेलना चाहते हैं।
सचिन पर गांगुली ने दी राय

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सचिन तेंदुलकर के दो पॉइंट वाले बयान पर टिप्पणी की है। कोलकाता में एक कार्यक्रम के बाद टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए दादा ने कहा
“सचिन पाकिस्तान के खिलाफ दो अंक चाहते हैं, मुझे विश्व कप चाहिए। विराट इन सभी चीजों को नियंत्रित नहीं करते हैं और उनके लिए वह जो नियंत्रण कर सकते हैं, वह है किस तरह से उन्होंने खेला है और किस तरह से वे खेलेंगे।”
सरकार करे फैसला

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विराट कोहली की बात का समर्थन किया। गांगुली के अनुसार विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है या नहीं पर बात पर सरकार फैसला करे।
गांगुली ने कहा
“मुझे नहीं लगता कि उसे इस बात की चिंता करनी चाहिए कि क्या होने वाला है। जब भारत पाकिस्तान से खेलता है तो हमेशा ऐसा होता है। यह सरकार का निर्णय होगा और क्रिकेटर्स इसका पालन करेंगे।”
जावेद मियांदाद के बयान पर हंसे

सौरव गांगुली ने विश्व कप में पाकिस्तान से खेलने से मना किया था। इसपर जावेद मियांदाद ने कहा था कि गांगुली को चुनाव लड़ना है और इसी वजह से वह ऐसा बोल रहे हैं।
उनके बयान पर सौरव गांगुली ने हंसते हुए कहा
“”जावेद मियांदाद की टिप्पणी पर मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं है। मुझे उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना अच्छा लगाता था। वह पाकिस्तान के लिए एक शानदार खिलाड़ी थे।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post सचिन तेंदुलकर के दो पॉइंट वाले बयान पर सौरव गांगुली ने किया कटाक्ष appeared first on Sportzwiki.