Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर ने विराट कोहली नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को बताया सफेद बॉल क्रिकेट का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी

न्यूजीलैंड और भारत के बीच आज टी-20 सीरीज का दूसरा मैच खेला गया है। पहले मैच को न्यूजीलैंड ने 80 रनों से अपने नाम किया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। इस मैच में भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी की और लक्ष्य को आसानी बना दिया।

रोहित की ताबड़तोड़ अर्धशतक

न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य रखा था। पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल थी लेकिन भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर लक्ष्य को आसान बना दिया।

पहले मैच में सिर्फ एक रन बनाकर आउट होने वाले रोहित ने इस मैच में 29 गेंद में 50 रनों की पारी खेली। यह पहला मौका है जब न्यूजीलैंड में किसी भारतीय कप्तान में टी-20 मैच में अर्धशतक बनाया हो।

गौतम गंभीर ने कही बड़ी बात

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने रोहित को सफेद बॉल क्रिकेट का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बताया। स्टार स्पोर्ट्स पर मैच के बाद गौतम ने कहा

“रोहित शर्मा बिल्कुल शानदार, वह शायद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सफेद गेंद खिलाड़ी हैं! अगर कोई भारत को जीत दिला सकता था तो वह रोहित शर्मा ही थे।”

यह भी देखें: वीडियो: विजय शंकर ने बाउंड्री लाइन से सीधा थ्रो मारकर रॉस टेलर को भेजा पवेलियन, देखने लायक था टेलर का रिएक्शन

पहले भी दे चुके बयान

भारतीय टीम सफेद बॉल क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसमें रोहित शर्मा का भी काफी योगदान है। गौतम गंभीर इससे पहले भी रोहित को सबसे बेहतरीन सफेद बॉल क्रिकेटर बता चुके हैं।

आज मैच के दौरान रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गये हैं। रोहित भारत के पहले कप्तान भी हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड में टी-20 मैच पर कब्जा जमाया है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक भी रोहित के नाम दर्ज है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post गौतम गंभीर ने विराट कोहली नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को बताया सफेद बॉल क्रिकेट का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.