भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुई वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है. भारतीय टीम ने आज हुए मैच में शानदार प्रदर्शन किया.भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम के शुरूआती विकेट जल्दी गिर गए.
एक समय पर भारतीय टीम के 4 विकेट गिर गए थे. उसके बाद अम्बाती रायडू और विजय शंकर ने बढ़िया प्रदर्शन किया. आखिरी में हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करी. साथ ही गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल दिखाया.
पूरे सीरीज में चला मोहम्मद शमी का जलवा

मोहम्मद शमी ने पूरे सीरीज में शानदार गेंदबाजी करी.पांच मैच में ये खिलाड़ी एक मैच में खेला भी नहीं. और इस खिलाड़ी को मैन ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड मिला. इन्होने खेले 4 मैच में 9 विकेट अपने नाम किए. इस सीरीज में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं थे. उनके बिना इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया.
विश्व कप में किया अपना स्थान पक्का

भारतीय टीम विश्व कप के लिए तीसरा गेंदबाज तलाश कर रही थी. मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी ने खुद को साबित किया है. और तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में अपना स्थान पक्का कर लिया है. भारत को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलु सीरीज खेलनी है. देखते हैं उस सीरीज में मोहम्मद शमी क्या कमाल दिखाते हैं.
2014 में भारतीय टीम 4-0 से सीरीज हारी थी

बता दें, भारत 52 साल से न्यूजीलैंड का दौरा कर रहा है, लेकिन इससे पहले वह कभी भी किसी भी फॉर्मेट में एक सीरीज में चार मैच नहीं जीत पाया था. इससे पहले भारतीय टीम 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 4-0 से हार गई थी. उस समय भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे.
साइमन डूल को नजरअंदाज कर बिना कुछ बोले मैन ऑफ़ द सीरीज लेकर चलते बने मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांचवे मैच के बाद मैन ऑफ़ द सीरीज से नवाजा गया, लेकिन उन्होंने साइमन डुल के सामने बोलना सही नहीं समझा और मैन ऑफ़ द सीरीज लेकर चलते बने. दरअसल न्यूज़ीलैंड के इस कमेंटेटर ने तीसरे मैच में मोहम्मद शमी के मैन ऑफ़ द मैच बनने पर उनकी अंग्रेजी का मजाक बनाया था.
Your English bahut accha
pic.twitter.com/Xc75UF6P76
— MS (@premchoprafan) January 28, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post साइमन डूल ने तीसरे मैच में मोहम्मद शमी की अंग्रेजी का बनाया था मजाक, अब मैन ऑफ़ द सीरीज बनने पर शमी ने दिया डूल को जवाब appeared first on Sportzwiki.
