Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एचपीसीए ने धर्मशाला स्टेडियम से हटाई पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फोटो

कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें अभी तक 40 से ज्यादा जवानों के शहीद हो चुके हैं। यह एक आत्मघाती हमला था बताया जा रहा था, कि काफिले में सीआरपीएफ की करीब दर्जनभर गाड़ियों में 2500 से अधिक जवान सवार थे। आतंकियों ने सुरक्षाबलों की दो गाड़ियों को निशाना बनाया। इसमें पाकिस्तान का हाथ माना जा रहा है।

एचपीसीए ने उठाया बड़ा कदम

एचपीसीए यानी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में पुलवामा में जवानों पर हुए हमले पर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम से पाकिस्तान के 13 खिलाड़ियों की फोटो हटा दी है।

यह पहला मौका नहीं है जब किसी क्रिकेट स्टेडियम पर ऐसा किया गया है। इससे पहले मोहाली, जयपुर और बैंगलोर के स्टेडियम से भी पाकिस्तान के खिलाडियों की फोटो हटा दी गयी थी।

एचपीसीए ने जारी किया बयान

खिलाड़ियों की फोटो हटाये जाने के बारे में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से बयान जारी किया गया है। स्टेडियम के मैनेजर एच एस मन्हास ने मीडिया से बताया कि जवानों पर हुए हमले की वजह से उन्होंने ऐसा किया। उन्होंने कहा

“पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए हमने अपने स्टेडियम से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सभी तस्वीरें हटाने का फैसला किया है।”

यह भी पढ़ें: पुलवामा आतंकी हमले के बाद पीएसएल के प्रोडक्शन और इमरान खान की फोटो हटाने को लेकर पीसीबी का बड़ा बयान

इन खिलाड़ियों की फोटो थी

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पाकिस्तान के 13 खिलाड़ियों की फोटो लगी थी। इसमें प्रधानमंत्री और पूर्व कप्तान इमरान खान, जावेद मियांदाद, वसीम अकरम, शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

इस मैदान पर पहला बड़ा मैच पाकिस्तान और इंडियन बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के बीच 2005 में खेला गया था। स्टेडियम में इस मैच के कई फोटो भी लगे थे। उन सभी को भी हटा दिया गया है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post एचपीसीए ने धर्मशाला स्टेडियम से हटाई पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फोटो appeared first on Sportzwiki.