Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा के साथ अपनी ओपनिंग जोड़ी को लेकर पहली बार बोले शिखर धवन, कही दिल को छु जाने वाली बात

भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ टीम है। भारतीय टीम की ये श्रेष्ठता पिछले कुछ सालों से जारी है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण भारतीय टीम की सलामी जोड़ी भी कही जा सकती है। भारतीय टीम की सीमित ओवर की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी का जलवा है बरकरार

भारतीय टीम के लिए खासकर वनडे क्रिकेट फॉर्मेट में शिखर धवन और रोहित शर्मा शर्मा की जोड़ी ने जबरदस्त जलवा बिखेरा है। ये जोड़ी ना केवल भारत बल्कि मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट की सबसे शानदार सलामी जोड़ी है।

शिखर धवन और रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज के रूप में बढ़िया काम किया है। तभी तो ये जोड़ी वनडे क्रिकेट इतिहास में आपस में 4 हजार से ज्यादा रन जोड़ चुकी है।

शिखर ने रोहित को पार्टनर बनाने पर भगवान को कहा शुक्रिया

भारतीय टीम के गब्बर यानि शिखर धवन ने रोहित शर्मा को अपना सलामी साझेदार बनाने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया है। शिखर धवन ने रोहित शर्मा को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही है।

शिखर धवन ने कहा कि “मैं मालिक(ईश्वर) को शुक्रिया कहना चाहता हूं कि उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मेरी ओपनिंग साझेदारी बनायी। जो अभी भी मजबूत बनी हुई है। हम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और हम दोनों ने टीम के लिए अच्छा किया है। ये जानकर अच्छा लगता है कि हम विश्व के टॉप सलामी जोड़ियों में गिने जाते हैं।”

हम दोनों के खेल समय के साथ हो गए हैं परिपक्व

शिखर ने आगे कहा कि “हम दोनों के खेल समय के साथ परिपक्व हो गए हैं। हमारे कंधों पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। हम जानते हैं कि जोखिम लेने के लिए पारी के बारे में कैसे जाना जाता है।, कब नहीं। हम टीम के पैटर्न को जानते हैं।”

“हमारी ताकत ये है कि हम तकनीकी रूप से भी मजबूत हैं और खेल भावना भी मजबूत है। रोहित के पास अभी 200 से ज्यादा मैच हैं और मैंने 125 वनडे मैच खेले हैं। इसलिए ये बहुत मायने रखता है। दबाव की स्थिति में हम बिल्कुल भी नहीं घबराते हैं और ये धैर्य समय के साथ आया है।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post रोहित शर्मा के साथ अपनी ओपनिंग जोड़ी को लेकर पहली बार बोले शिखर धवन, कही दिल को छु जाने वाली बात appeared first on Sportzwiki.