भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जा रहे हैं। वह एक के बाद एक क्रिकेट के सभी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। इसी वजह से उनकी तुलना क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से भी होती है। आंकड़ों में विराट जरुर आगे निकलते दिख रहे हैं और इसी मुद्दे पर वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी राय रखी है।
विराट के बारे में कही बड़ी बात

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के अनुसार विराट कोहली अपने पीछे विरासत छोड़कर जायेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सचिन की भी तारीफ की। दुबई में हुए डब्लूआईओएन ग्लोबल सम्मेलन में उन्हें कहा
“विराट कोहली अपने पीछे एक विरासत छोड़कर जायेंगे। सचिन मेरे जैसे खिलाड़ियों सहित पूरी पीढ़ी के लिए प्रेरणा थे। उन्होंने देश के लिए खेलते हुए बहुत गर्व किया, टनों रन बनाए और 24 साल से अधिक समय तक लगातार मैच जीतना कभी आसान नहीं रहता।”
सचिन की तरह ही हैं विराट

वीवीएस लक्ष्मण के अनुसार विराट कोहली भी सचिन तेंदुलकर की तरह ही हैं। सचिन जैसे भारत समेत दुनिया भर के क्रिकेटरों के लिए रोल मॉडल थे, विराट भी वैसे ही हैं। लक्ष्मण ने आगे कहा
“कोहली सचिन से काफी मिलते-जुलते हैं। वह क्रिकेटरों की इस पीढ़ी के लिए एक ट्रेंड सेटर, रोल मॉडल है और वह केवल भारतीय तक सीमित नहीं है। दोनों ही अलग-अलग हैं क्योंकि व्यक्तित्व हैं, सचिन अधिक शांत हैं जबकि कोहली आक्रामक हैं।”
उदाहरण सेट कर रहे हैं विराट

भारतीय कप्तान विराट कोहली फिटनेस में खिलाड़ियों के लिए उदाहरण सेट कर रहे हैं। विराट इस समय दुनिया के सबसे फिट एथलीट में गिने जाते हैं। इस बारे में वीवीएस लक्ष्मण ने कहा
“कोहली ने एक महत्वपूर्ण पहलू पर ध्यान केंद्रित किया है जो महत्वपूर्ण है जो फिटनेस पर है। जब एक फिट टीम विपक्ष में होती है, तो वह हमेशा बढ़त हासिल करती है। भारत संभवत: वर्तमान में दुनिया की सबसे फिट टीम होगी।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना पर वीवीएस लक्ष्मण ने कही बड़ी बात appeared first on Sportzwiki.