Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राओनिच और शापोवालोव ने रोटरडैम ओपन जीत से शुरुआत की

रोटरडैम (नीदरलैंड्स)
कनाडा के चौथी वरीयता प्राप्त मिलोस राओनिच ने रोटरडैम ओपन एटीपी टूर्नामेंट के पहले दौर में मंगलवार को यहां जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर को सीधे सेट में हराया। राओनिच को हालांकि कोलश्राइबर से कड़ी टक्कर मिली और दोनों सेट का फैसला टाई-ब्रेकर के जरिये हुआ। राओनिच ने इस करीबी मुकाबले को 7-6, 7-5 से जीता। कनाडा के ही 10वीं वरीयता प्राप्त दानिस शापोवालोव ने व्रच्चेएशिया के प्रच्चंको स्कुगोर को 7-5, 6-3 से मात दी। अन्य मुकाबलों में लात्विया के अर्नेस्ट्स गुलबिस ने रोमानिया के मारियस कोपिल को आसानी से 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। स्पेन के फर्नांडो वेर्डास्को आॅस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन पर भारी पडे। वेर्डास्को ने यह मुकाबला 7-5, 6-4 से जीता।