Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एमएसके प्रसाद ने कहा इस वजह से दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को टीम में दिया मौका

बीसीसीआई की राष्ट्रीय चयनसमिति ने मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मैचों की टी-20 सीरीज और 5 वनडे मैचों की सीरीज के के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. टी-20 और वनडे टीम में केएल राहुल की वापसी हुई. ऋषभ पंत दोनों ही टीमों के सदस्य हैं. दिनेश कार्तिक को सिर्फ टी-20 टीम में मौका दिया गया है.

ऋषभ पंत के लिए एम एस के प्रसाद ने कही ये बात 

एमएसके प्रसाद ने ऋषभ पंत के अवसरों के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा

 “हां, निश्चित रूप से, क्योंकि इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हमारी दो श्रृंखलाएं थीं, यहीं कार्तिक को चुना गया था. क्योंकि ऋषभ ने चार टेस्ट मैच खेले थे, इसलिए हमने उनको आराम दिया. हम चाहते थे कि उन्हें एक अच्छा ब्रेक मिले. इसलिए हमने उनको  20 दिनों का ब्रेक दिया.”

“इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ एक दिवसीय मैच खेला, जिसमें उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया. फिर हमने उन्हें टी -20 सीरीज़ के लिए न्यूजीलैंड भेजा. हम विश्व कप से पहले उसे पर्याप्त मौके देना चाहते हैं ”

विश्वकप के दौरान दो विकेटकीपर की जरूरत टीम तो होगी

इंग्लैंड में विश्व कप के दौरान दो विकेटकीपर की जरूरत टीम तो होगी. एक विकेट कीपर धोनी तो पक्के हैं, लेकिन दूसरे विकेट कीपर के लिए कार्तिक व पंत का नाम सबसे आगे चल रहा था, लेकिन इस बार जिस तरह से पंत ने बाजी मारी है.

दिनेश कार्तिक का विश्व कप से कट सकता है पत्ता 

उससे तो यही लगता है कि शायद वो ही विश्व कप टीम में दूसरे विकेटकीपर के तौर पर शामिल किए जाएं. अगर ऐसा हो जाता है, तो दिनेश कार्तिक का इस विश्व कप में खेलने का सपना टूट सकता है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post एमएसके प्रसाद ने कहा इस वजह से दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को टीम में दिया मौका appeared first on Sportzwiki.