इंटरनेट डेस्क। जैसा कि आप सभी जानते हो इस वर्ष क्रिकेट का महाकुंभ यानी कि विश्वकप खेला जाएगा। जिसके लिए सभी टीमें अभी से तैयारियों में लग गई है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने बताया कि ये टीम विश्वकप जीतने की प्रबल दावेदार है। अब ऐसे में आप सोच रहे होगे कि वो टीम कौनसी है।
मिताली राज ने बनाया ये विराट रिकॉर्ड, इस मामलें में बनी दुनिया की नंबर वन महिला खिलाड़ी
आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम को इस साल इंग्लैंड में आयोजित होने वाले विश्वकप का प्रबल दावेदार माना है। पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का मानना है कि भारतीय टीम इस समय कंगारू धरती और न्यूजीलैंड धरती पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अगर भारतीय टीम आने वाले समय में अपने इस प्रदर्शन को कायम रखती है तो वो विश्वकप की ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लेगी।
B' Day Spl : अजय जड़ेजा का बॉलीवुड की इस खूबसूरत अभिनेत्री के साथ था अफेयर
आपको बता दें कि भारतीय टीम ने हाल में कंगारू धरती पर शानदार प्रदर्शन किया और लगभग 70 साल बाद कंगारू धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने में सफलता हासिल की। विराट एंड कंपनी ने उसके बाद वनडे में कंगारू टीम पर जीत हासिल की। उसके बाद कीवी दौरे पर 10 साल बाद फिर से वनडे सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की। आपको बता दें भारतीय टीम अपने विश्वकप 2019 की शुरूआत 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू करेगा। विश्वकप से पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ अभ्यास मैच खेलेगी।