नई दिल्ली, 14 फरवरी: खेल पत्रिका स्पोर्टस्टार ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को स्पोर्टमैन ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया है। स्पोर्टस्टार मैगजीन के ब्रांड एम्बेसडर व दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न ने कोहली को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया और भविष्य के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। यह पुरस्कार भारतीय खेल के क्षेत्र में अनसुनी कहानियों, सफलताओं और खेल के क्षेत्र में दिग्गजों के संघर्ष को दिखाने के लिए दिया जाता है।
कोहली से पहले यह पुरस्कार सचिन तेंदुलकर, विश्वनाथन आनंद और लिएंडर पेस जैसे दिग्गजों को मिल चुका है।
पुरस्कार चयन समिति में पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, एम. एम. सोमाया, अंजू बॉबी जॉर्ज, अंजलि भागवत और द हिंदू ग्रुप पब्लिशिंग के चेयरमैन एन. राम शामिल थे।
कोहली की कप्तानी में भारत ने पहली बार आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती है।
वॉर्न ने कहा, “विराट विश्व के लिए एक प्रेरणादायक क्रिकेटर हैं। वह वही करते हैं जो उनका दिल कहता है और जिसमें वह विश्वास करते हैं। इस पुरस्कार के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं और उनके लिए अधिक से अधिक सफलता की कामना करता हूं।”
The post स्पोर्टस्टार ने कोहली को दिया स्पोर्टमैन ऑफ द ईयर का पुरस्कार appeared first on Sportzwiki.