Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: भारत के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत कल से होने वाली है. ऑस्ट्रेलिया टीम अपनी सरजमीं पर मिली हार का बदला इस सीरीज में लेना चाहेगी. टीम पिछले कुछ दिनों से काफी कमजोर नजर आ रही है. टीम के दो प्रमुख खिलाड़ी डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ टीम बॉल टेम्परिंग की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं.

अब ऑस्ट्रेलिया टीम ने बड़ा फैसला लिया है. और अपने टीम के साथ एक दिग्गज खिलाड़ी को जोड़ लिया है.

इस दिग्गज को अपने टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जोड़ा 

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ब्रैड हैडिन भारत के साथ जुड़ गए हैं. पहले टी-20 से पहले यह खिलाड़ी खिलाड़ियों को अभ्यास करता हुआ दिखाई दिया. अभी कुछ दिन पहले टीम के साथ रिकी पोंटिंग जुड़े थे. ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज खिलाड़ी टीम के बल्लेबाजी में अहम रोल निभा सकता है. हैडिन ऑस्ट्रेलिया टीम को प्रेक्टिस कराते नजर आएं.

यहाँ देखें वीडियो 

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट और वनडे सीरीज में करारी मात दी जबकि सबसे छोटे प्रारूप में भी अपराजित रहते हुए टी20 सीरीज ड्रॉ कराई. अब ऑस्ट्रेलिया पास मौका है ऐसा करने का. कंगारू टीम में वैसे तो कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं जिन्हें आईपीएल के जरिए भारतीय पिचों व मैदानों में खेलने का अच्छा अनुभव है.

भारत, ऑस्ट्रेलिया टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी 

लेकिन इन्हीं में से कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो हाल ही समाप्त हुई ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बीबीएल  में धमाल मचाकर यहां पहुंचे हैं.

ऐसे ही दो खिलाड़ी जो इस लिस्ट में सबसे अलग खड़े नजर आ रहे हैं वो हैं मार्कस स्टोइनिस और डार्सी शॉर्ट. इन दोनों खिलाड़ियों के टीम से जुड़ने से टीम काफी मजबूत नजर आ रही है. ब्रैड हैडिन  के टीम से जुड़ने  से ऑस्ट्रेलियाई टीम को बहुत फायदा होगा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो: भारत के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.