Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बोल्ट और म्हमुदुल्ला को मैदान पर गुस्सा दिखाना पड़ा भारी, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच 16 फरवरी शनिवार को क्राईस्टचर्च में खेला गया था.

इस मुकाबले को न्यूजीलैंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 8 विकेट से जीत लिया था और अपनी इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम को 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की थी. पहले वनडे को भी न्यूजीलैंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 8 विकेट से जीत लिया था.

बोल्ट और म्हमुदुल्ला पर लगा जुर्माना 

बांग्लादेश के ऑलराउंडर खिलाड़ी म्हमुदुल्ला और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पर जुर्माना लगाया गया है.  क्राईस्टचर्च में हुए दूसरे वनडे मैच को लेकर दोनों खिलाड़ियों को आईसीसी ने आचार सहिंता के उल्लंघन का दोषी माना है.

म्हमुदुल्ला पर मैच फ़ीस का 10% और बोल्ट को 15% का जुर्माना 

When I get swing, I become a different bowler: Bowl

आईसीसी ने म्हमुदुल्ला पर मैच फ़ीस का 10 प्रतिशत और ट्रेंट बोल्ट पर 15 प्रतिशत का जुर्माना लगाया हैं.  म्हमुदुल्ला को आईसीसी की आचार संहिता 2.2 के उल्लंघन का दोषी माना गया है.

वहीं ट्रेंट बोल्ट को 2.3 के उल्लंघन का दोषी माना गया है. बता दें, कि आईसीसी की आचार संहिता 2.2 का उल्लंघन क्रिकेट किट, कपड़े या अन्य समान के अपमान से संबंधित है. 2.3 के उल्लंघन मैच के दौरान अश्लील टिप्पणी से संबंधित है. दोनों ही खिलाड़ियों को आईसीसी की तरफ से 1-1 दोषपूर्ण अंक दिया गया.

म्हमुदुल्ला ने पटका था बल्ला, बोल्ट ने कहे थे अपशब्द 

आपकों बता दें, कि म्हमुदुल्ला ने जहां पवेलियन जाते वक्त अपने बल्ले को बाउंड्री लाइन पर लगे बोर्ड पर पटका था. वहीं ट्रेंट बोल्ट ने दो बार अपनी गेंदबाजी में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया था. दोनों ही खिलाड़ियों को रेफरी स्टीव बर्नार्ड की दी गई रिपोर्ट के बाद आईसीसी ने सजा सुनाई है.

आपकों यह भी बता दें, कि बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच 20 फरवरी को डुनेडिन में खेला जायेगा.

 

 

हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post बोल्ट और म्हमुदुल्ला को मैदान पर गुस्सा दिखाना पड़ा भारी, आईसीसी ने लगाया जुर्माना appeared first on Sportzwiki.