खेल डेस्क। तेज गेंदबाज शिखा पांडे और झूलन गोस्वामी की कातिलाना के बाद सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (63) और कप्तान मिताली राज (नाबाद 47) की शानदार पारियों की मदद से भारतीय महिला टीम ने सोमवार को मुम्बई में खेले गए दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त भी बना ली है।
डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बुमराह ने टी-20 में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड, इस दिग्गज गेंदबाज को छोड़ा पीछे
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम शिखा और झूलन की गेंदबाजी के सामने 43.3 ओवर में केवल 161 रन पर ही ढेर हो गई। शिखा पांडे ने 18 रन देकर चार और झूलन ने 30 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। वहीं स्पिनर पूनम यादव ने भी 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए। मेहमान टीम की ओर से नटाली स्किवर ने सबसे ज्यादा 85 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और एक छक्का जमाया।
आज भी बल्लेबाजों की पहुंच से दूर है क्रिकेट के ;डॉन का यह विश्व रिकॉर्ड
इसके जवाब में भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना (63), कप्तान मिताली राज (नाबाद 47) और पूनम राउत (32) की शानदार पारियों की मदद से 41.1 ओवर में तीन विकेट 163 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने अपनी पारी में 74 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का लगाया। वहीं मिताली राज ने अपनी नाबाद पारी के दौरान 69 गेंंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए।