भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इसके बावजूद कई खिलाड़ी चयनकर्ताओं पर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। यह भी बातें सामने आ रही थी कि चयनकर्ता प्रदर्शन नहीं बल्कि अपनी पसंद और नापसंद से खिलाड़ियों को टीम में जगह देते हैं। अब मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इसपर बात की है।
टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं में अच्छा संबंध

भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं के बीच कई बार दरार की बातें सामने आई थी। खिलाड़ियों ने कई बार चयनकर्ताओं पर कई बार बात न करने का आरोप लगाया था। इस बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में एमएसके प्रसाद ने कहा
“टीम प्रबंधन और चयन समिति ने पिछले कुछ वर्षों में एक अद्भुत तालमेल बनाया है। हमारे बीच कुछ अजीब अंतर हैं लेकिन दिन के अंत में, हम एकजुट होते हैं और परिणाम की जिम्मेदारी लेते हैं।“
राहुल द्रविड़ की भूमिका भी अहम

भारतीय टीम के प्रदर्शन में राहुल द्रविड़ के भी बड़ा योगदान है। इंडिया ए और अंडर-19 के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भारतीय सीनियर टीम को कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने आगे कहा
“चयन समिति, टीम प्रबंधन और राहुल द्रविड़ ने घरेलू स्तर से लेकर भारत ए और वहां से सीनियर भारतीय टीम तक खिलाड़ियों की प्रगति की निगरानी के लिए बेहतरीन प्रणाली का निर्माण किया है। संयुक्त रूप से तैयार होने की इस प्रक्रिया के कारण, जब खिलाड़ी बड़े स्तर पर जाते हैं, तो वे ओवरवेड महसूस नहीं करते हैं।“
कई खिलाड़ी लगा चुके हैं आरोप

भारतीय टीम से बाहर होने के बाद कई खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं पर आरोप लगाया था कि उन्हें टीम से बाहर करने का कारण नहीं बताया जाता। सबसे पहले इंग्लैंड दौरे पर बिना मैच मिले ड्रॉप होने वाले करुण नायर ने यह आरोप लगाया था।
इसके बाद मुरली विजय ने भी कुछ ऐसे ही आरोप लगाये थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल हुए शार्दुल ठाकुर ने भी कहा था कि चोटिल होने के बाद किसी से उनसे बात नहीं की।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post एमएसके प्रसाद ने खोला चयन समिति का राज, राहुल द्रविड़ निभाते हैं टीम सेलेक्शन में ये भूमिका appeared first on SportzWiki Hindi.