Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लापता फुटबॉलर एमिलियानो साला की तलाश फिर शुरू होगी

कार्डिफ
लापता फुटबॉलर एमिलियानो साला की खोजबीन के लिए नया तलाशी अभियान आज (रविवार) को शुरू किया जा सकता है। इस अर्जेंटीनाई फुटबॉलर को ले जा रहा एक विमान 21 जनवरी को इंग्लिश चैनल के ऊपर से लापता हो गया था। खोज अभियान में दो जहाजों की मदद ली गई है जिनमें सोनार लगे हुए हैं। 
 
विमान के कुछ हिस्से फ्रांस के कोटेंटीन प्रायद्वीप में स्थित सरटेनविले में सोमवार को मिले थे। फ्रांस के नेंटेस से कार्डिफ जा रहे इस विमान में साला के अलावा पायलट डेविड इबोटसन भी थे। 

24 जनवरी को विमान के तलाशी अभियान को आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया था। बचाव दल के अधिकारियों ने कहा था कि विमान में सवार लोगों के बचने की उम्मीद बेहद कम हैं।