Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपने आलोचकों के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने दिया हैरतअंगेज बयान, सबकी जुबान पर लगाये ताले

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। उन्होंने टेस्ट डेब्यू कर साल की टेस्ट क्रिकेट में 48 विकेट लिए जबकि वह कई मैचों में टीम का हिस्सा भी नहीं थे।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में वापसी

जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल चोट की वजह से पहले दो टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। तीसरे टेस्ट मैच में उनकी वापसी हुई और उन्होंने अपना प्रभाव छोड़ा। उस सीरीज के बारे में बुमराह ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा

“इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट में मैं वापसी कर रहा था और पहले से ही बहुत चर्चा थी। इंग्लैंड की टीम ने मेरे वीडियो देखे और उनके विशलेषण के अनुसार मैं सिर्फ एक प्रकार की गेंदबाजी कर सकता था। उन्हें लगा कि मैं बाएं हाथ के बल्लेबाज को सिर्फ बाहर निकाल्स सकता हूँ और इनस्विंग पर आइने कीटन जेनिंग्स को आउट किया था।”

यह था स्पेशल मोमेंट

जसप्रीत बुमराह ने 2016 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें टेस्ट डेब्यू करने में दो साल लग गये। पिछले साल के स्पेशल मोमेंट के बारे में बुमराह ने कहा

“केपटाउन में डेब्यू, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत – इससे अधिक अद्भुत क्या हो सकता है? अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो छोटी-छोटी चीजें जो बीच होती हैं, पारी के बीच होती हैं, प्रत्येक मैच में कुछ ना कुछ सीखने को मिला।”

आलोचकों पर दिया बड़ा बयान

जसप्रीत बुमराह ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने साफ़ कर दिया है कि वह किसी की बातों को सीरियसली नहीं लेते। बुमराह के लिए उनकी फिटनेस सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि तेज गेंदबाज के लिए फिटनेस सबसे महत्वपूर्ण होती है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post अपने आलोचकों के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने दिया हैरतअंगेज बयान, सबकी जुबान पर लगाये ताले appeared first on Sportzwiki.