Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर ने पृथ्वी शॉ और शुबमन गिल को दिया महान बनने का टिप्स, कहा अभी करें ये काम

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया है। शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था वहीं गिल को न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेलने का मौका मिला है। दोनों ही बल्लेबाज अंडर-19 विश्व कप 2018 की टीम का हिस्सा थे। शुभमन गिल को वहां प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड भी मिला था। अब इन दोनों पर सचिन तेंदुलकर ने बयान दिया है।

क्या सोचते हैं सचिन?

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर मुंबई से हैं और पृथ्वी शॉ भी वहीं से हैं। सचिन ने शॉ को पहली बार काफी छोटी उम्र से ही क्रिकेट खेलते देखा हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए सचिन ने कहा

“मैंने पहले भी पृथ्वी के बारे में बात की थी, उसे 8-9 साल की उम्र में नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए देखा था, तब ही उसके पास कुछ खास था। मुझे पता था कि वह एक दिन भारत के लिए जरुर खेलेगा।”

दोनों को दिया खास टिप्स

सचिन तेंदुलकर ने इन दोनों ही युवा बल्लेबाजों को खास टिप्स दी है। शुभमन गिल ने इस साल रणजी ट्रॉफी में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी और इसी वजह से भारतीय टीम में भी जगह मिली। दोनों के बारे में मास्टर ब्लास्टर ने कहा

“शुबमन ने पिछले साल के अंडर -19 विश्व कप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उनका घरेलू सत्र अच्छा रहा है, इसलिए दोनों में काफी संभावनाएं हैं। इन लड़कों ने अभी भारत के लिए खेलना शुरू किया है और उन्हें अपने क्रिकेट का आनंद लेना चाहिए।”

शॉ और गिल का इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन

पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले साल अक्टूबर में डेब्यू किया था। राजकोट में खेले पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार शतक बनाया। दूसरे मैच में भी उनके बल्ले से अर्धशतक निकलता था।

दूसरी तरह शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में वनडे डेब्यू किया। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर उन्हें ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों का सामना करना पड़ा और वह दोनों पारी में फ्लॉप रहे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post सचिन तेंदुलकर ने पृथ्वी शॉ और शुबमन गिल को दिया महान बनने का टिप्स, कहा अभी करें ये काम appeared first on Sportzwiki.