इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए पिछला साल बहुत अच्छा रहा। विराट कोहली ने पिछले साल कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। साथ ही कई अहम मुकाबलों में टीम को विजयी बनाने में योगदान दिया। विराट कोहली के अलावा पिछले साल भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीम के लिए अहम भूमिका निभाई।
तो इस कारण बीसीसीसीआई नहीं कर रहा है आईपीएल-12 का कार्यक्रम घोषित
इसी बीच विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के फैंस के लिए एक खास खुशखबरी आई है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार कप्तान विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को संयुक्त रूप से स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर (क्रिकेट) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार खेल पत्रिका स्पोर्टस्टार की तरफ से विराट और बुमराह को ये अवार्ड दिए गए हैं।
अजहरूद्दीन और कैफ नहीं, ये है दुनिया के टॉप पांच फील्डर्स में शामिल भारतीय खिलाड़ी
आपको बता दें कि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह से पहले ये अवॉर्ड भारतरत्न सचिन तेंदुलकर, शतंरज के बादशाह विश्वनाथन आनंद और टेनिस के खिलाड़ी लिएंडर पेस भी जीत चुके है। कप्तान विराट कोहली ने ये अवॉर्ड कंगारू टीम के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट स्पिनर शेन वॉर्न के हाथों प्राप्त किया।
विश्वकप में ये आक्रामक खिलाड़ी साबित हो सकता है एक्स फेक्टर: आशीष नेहरा
आपको बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पिछले साल 12 टेस्ट मैचों में 4 शतक और 5 अर्धशतक जमाए थे। वहीं, वनडे में विराट ने 1202 रन बनाए। वहीं बुमराह ने पिछले साल 13 वनडे मैचों में 22 विकेट चटकाए।