Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉक्सिंग: सोनिया, लवलीना स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नमेंट के क्वॉर्टर फाइनल में

नई दिल्ली
विश्व चैम्पियनशिप की पूर्व सिल्वर मेडलिस्ट सोनिया लाठेर (57 किग्रा) समेत 3 भारतीय महिला मुक्केबाज बुल्गारिया में चल रहे 70वें स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नमेंट के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गईं लेकिन पुरुष वर्ग में भारतीयों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वर्ल्ड चैम्पियनशिप ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) और विलाओ बासुमतारी (64 किलो) क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गईं। 2 बार एशियन सिल्वर मेडलिस्ट लाठेर ने सर्बिया की येलेना जेकिच को 5-0 से हराया। अब वह अमेरिका की यारिसेल रामिरेज से खेलेंगी। इंडियन ओपन की स्वर्ण पदक विजेता बोरगोहेन ने ऑस्ट्रेलिया की जेसिका मेसिना को हराया। 

बासुमतारी ने बुल्गारिया की मेलिस योनूजोवा को 3-2 से शिकस्त दी। अब वह क्रोएशिया की मारिया मालेंसिया के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगी। पुरुष वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व रजत पदक विजेता मनदीप जांगड़ा (69 किलो) और हर्ष लाकड़ा (81 किलो) पहले दौर में हार गए। जांगड़ा को यूक्रेन के विक्टर पेट्रोव ने 5-0 से हराया जबकि लाकड़ा को अजरबैजान के रऊफ राहिमोव ने मात दी।