किसी भी देश की क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने की चाहत हर युवा खिलाड़ी में रहती है। इसी तरह से जब उस युवा खिलाड़ी को दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिल जाए तो उसके लिए ये बहुत बड़ी बात है।
विजय शंकर हैं धोनी-रोहित-विराट के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर खुश
ऐसे ही मौजूदा समय में भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेन्द्र सिंह धोनी जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में भारत के युवा खिलाड़ी इन दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना चाहेंगे ही।

अब जब भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों की बात करें तो हाल ही में भारतीय टीम में का हिस्सा बने युवा ऑलराउंडर विजय शंकर को भी रोहित, कोहली और धोनी जैसे खिलाड़ियों के साथ रहने का मौका मिला।
सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर होती है खुशी
विजय शंकर भारतीय टीम के इन विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिला उस पल को भूलना नहीं चाहते हैं और उस पल को विजय शंकर बहुत बड़ा बता रहे हैं।

विजय शंकर ने इस बात को लेकर अपनी बात रखी और कहा कि “मैं सीनियर्स खिलाड़ियों के साथ रहकर खुश था। बस उन्हें मैच और सीखने की तैयारी करते हुए देखता रहता था। इसके अलावा मैंने रन चेज के दौरान धोनी को देखकर काफी सीखा। मैंने बहुत कुछ सीखा कि किस तरह से पारी को संभाला जाता है। खासकर रन चेज के दौरान।”
धोनी-रोहित-विराट जैसे बड़े नाम के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना बहुत खास
ड्रेसिंग रूम में इन दिग्गजों के साथ रहने को लेकर विजय शंकर ने कहा कि “ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे नामों के साथ साझा करना एक बहुत शानदार अनुभव था। टीम में सीनियर्स को देखना और सीखना जरूरी है।”

नंबर तीन पर बल्लेबाजी को मौका देने को लेकर विजय शंकर ने कहा कि “मैं हैरान था, लेकिन एक ही समय में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कहे जाने पर मैं बहुत खुश था। सीरीज शुरु होने से पहले मुझे बताया गया था कि मैं एक के बाद बल्लेबाजी करूंगा। टी20 में सेटल होने के लिए ज्यादा रन नहीं होते हैं। दृष्टिकोण को सकारात्मक बनाने की जरूरत है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post विजय शंकर ने खोला ड्रेसिंग रूम का राज, कहा रोहित-विराट जैसे सीनियर्स युवा खिलाड़ियों के साथ करते हैं ऐसा appeared first on Sportzwiki.