Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा: धोनी बनने की कोशिश कार्तिक पर पड़ी भारी, सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट देख हंसी रोकना मुश्किल

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में 4 रनों से हार मिली। इस हार के साथ ही भारत को 10 सीरीज बाद टी-20 की किसी सीरीज में हार मिली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 212 रन बनाया वहीं भारतीय टीम 208 रन ही बना पाई। दिनेश कार्तिक और क्रुणाल पांड्या ने अंत में काफी कोशिश की लेकिन यह को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा पाए।

अंतिम ओवर में कार्तिक से बड़ी गलती

भारत को अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। पहले गेंद पर दिनेश कार्तिक ने दो रन लिया, वहीं दूसरी गेंद पर डॉट खेल गये। ओवर की तीसरी गेंद को उन्होंने लॉन्ग ऑन की तरफ खेला लेकिन रन नहीं लिया।

दूसरी छोर पर क्रुणाल पांड्या 12 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन इसके बावजूद कार्तिक ने ने रन नहीं लिया। इससे अगली गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन सिर्फ एक रन ही मिल पाया।

ट्विटर पर उड़ा मजाक

दिनेश कार्तिक ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में विस्फोटक बल्लेबाजी कर भारत को जीत दिलाई थी। इस मैच में वह इसी कोशिश में थे, लेकिन ऐसा नहीं कर पाए। जिसके बाद ट्विटर पर जमकर उनका मजाक उड़ा। आईये देखते हैं, किसने क्या कहा

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post किसने क्या कहा: धोनी बनने की कोशिश कार्तिक पर पड़ी भारी, सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट देख हंसी रोकना मुश्किल appeared first on Sportzwiki.