वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेले गये वनडे मैच में 800 से ज्यादा रन बने। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जहाँ 418 रन बनाये वहीं वेस्टइंडीज ने भी 389 रन बना दिए थे। वेस्टइंडीज के लिए इस सीरीज में वापसी कर रहे क्रिस गेल का शानदार फॉर्म जारी है। वहीं इंग्लैंड के लिए जोस बटलर और इयान मॉर्गन ने भी शतक लगाया।
गेल नामक तूफान आया वापस

क्रिकेट इतिहास के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल ने 97 गेंद में 162 रनों की पारी खेली। गेल जब आउट हुए उस समय विंडीज टीम का स्कोर 35वें ओवर में ही 295 रन थे।
गेल ने अपनी पारी में 11 चौके और 14 छक्के लगाये। क्रिस गेल की काफी समय बाद वेस्टइंडीज टीम में वापसी हुई है और वह बल्ले से साबित कर रहे हैं कि आज भी वह कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं।
विश्व कप के बाद संन्यास

क्रिस गेल ने कुछ समय पहले ही घोषणा की थी कि विश्व कप के बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। इस मैच के बाद ईएसपीएन क्रिकइन्फो उन्होंने कहा
“मुझे लगता है कि यह मेरे द्वारा खेले गए सबसे मनोरंजक मैचों में से एक है। यह क्रिकेट का शानदार खेल था। मैं काफी टी-20 क्रिकेट खेलता रहा हूं, इसलिए 50 ओवर क्रिकेट में वापसी करना हमेशा मुश्किल होता है। लेकिन अंत में, शरीर 50-ओवर प्रारूप के आदी हो जाता है। मैं लगभग 40 वर्ष का हूं। क्या मुझे संन्यास की घोषणा वापस ले लेनी चाहिए?”
10 हजार रन भी पूरे

क्रिस गेल ने इसके साथ ही इस मैच में अपने 10 हजार वनडे रन भी पूरे कर लिए हैं। ब्रायन लारा के बाद वह ऐसा करने वाले दूसरे कैरिबियन खिलाड़ी हैं। उन्होंने आगे कहा
“मुझे बस शरीर पर काम करना है और फिर शायद आप क्रिस गेल को थोड़ा और देख सकते हैं। चीजें जल्दी बदल जाती हैं। उम्मीद है, अगले कुछ महीनों में शरीर बदल सकता है और हम देख सकते हैं कि क्या होता है। 10,000 रन पूरे करना एक शानदार एहसास है। मैंने इसे टी 20 में भी किया है। यह मेरे दृष्टिकोण से एक शानदार उपलब्धि है।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post क्या संन्यास की घोषणा को वापस लेने वाले हैं दिग्गज क्रिस गेल? अब कही ये बात appeared first on Sportzwiki.