Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया में जगह बनाने से पहले इन खास चीजों के शौकीन हुआ करते थे विराट कोहली, कोच ने किये चौकाने वाले खुलासे

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए तो जाने ही जाते है, लेकिन वह अपनी जबर्दस्त फिटनेस के लिए भी पूरी दुनिया में शुमार है. वो अपनी फिटनेस की वजह से कई खिलाड़ियों के लिए उदाहरण है.

विराट ने क्रिकेट की दुनिया में नया मुकाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है. पिछले कई सालों से जंक फ़ूड नहीं खा रहे हैं. उनके खाने से कार्बोहाइड्रेट गायब हो चुका है.

भले ही अब विराट अपनी फिटनेस का ध्यान रखते हो, लेकिन पहले ऐसा नहीं था. वह बिरयानी और कवाब के शौकीन थे. इस बात का खुलासा खुद विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने किया है.

विराट था शरारती, उसे पार्टी करना, डांस करना पसंद 

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने स्पोर्ट्सवल्लाह को दिए गए अपने एक बयान में कहा, “विराट बहुत शरारती लड़का था. वह लोगो की मिमिक्री करना पसंद करता थे. वह पार्टी करना और डांस करना पसंद करते थे.

फिर एक समय आया जब मुझे विशेष रूप से उनकी देखभाल करनी पड़ी. जब उन्होंने अंडर -19 विश्व कप जीता, तो उन्हें आरसीबी द्वारा साइन किया गया.

वह क्षण था जब मुझे अतिरिक्त ध्यान विराट पर देना था, लेकिन उसके बाद वह काफी परिपक्व हो गए हैं. उनके कंधों पर जिम्मेदारी आई और उन्होंने इन्हें स्वीकार किया. आज मुझे यह कहने की जरूरत है, कि वह इस खेल के एक बहुत अच्छे छात्र हैं.

कवाब और बिरयानी के शौकीन थे विराट 

राजकुमार शर्मा ने आगे अपने बयान में कहा, “पहली बार जब उसे टीम से ड्राप किया गया था, तब उसे बहुत बुरा लगा था, इसलिए उसने सोचा कि ‘मुझे कड़ी मेहनत करनी है और टीम में अपनी जगह बनानी है.

इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की और अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखा, शुरू में, वह एक खाने-पीने के बहुत शौकीन आदमी थे. वे कवाब और बिरयानी जैसे नॉन-वेज खाना बहुत पसंद करते थे.

विराट मुझसे कहते थे, कि सर आज आप अपना लंच मत लाना, क्योंकि मैं आपके लिए कबाब और बिरयानी लाऊंगा. हम एक साथ भोजन करेंगे, वह कबाब और बिरयानी से बहुत प्यार करते थे.”

डेब्यू के बाद से ही लगा रहे रनों की झड़ी 

विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया में अपना डेब्यू किया है. तब से ही भारतीय कप्तान विराट कोहली ने क्रिकेट की दुनिया में अपने बल्ले से रनों की झड़ी लगा दी है. विराट कोहली ने क्रिकेट के कई शानदार रिकॉर्ड बहुत ही कम समय में अपने नाम कर लिए है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post टीम इंडिया में जगह बनाने से पहले इन खास चीजों के शौकीन हुआ करते थे विराट कोहली, कोच ने किये चौकाने वाले खुलासे appeared first on Sportzwiki.