Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पटना में बीसीए की सीओएम की बैठक सम्पन्न, लिए गए कई अहम फैसले

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : बीसीए की सीओएम की बैठक सम्पन्न हुई . बैठक में एक न्यूज चैनल पर बीसीए सीओएम ने मेंस सेलेक्शन कमेटी को भंग करने तथा डी पी त्रिपाठी को निलंबित करने संबंधी कारवाई पर चले खबर पर मुहर लगाई गई. पैसे लेकर टीम में चयन करने सबंधी खबर पर विस्तृत चर्चा की गयी. दोनों आरोपियों से प्राप्त कारण बताओ नोटिस के जवाब के आलोक में सीओएम ने सीईओ को गहन जांच करने का आदेश दिया. इसके साथ ही बैठक में बीसीए के अध्यक्ष गोपाल बोहरा द्वारा बीसीए सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह से मांगे गए स्पष्टीकरण के बाद, सीओएम में सौपें गए जवाब पर चर्चा के उपरांत अब इस मामले को पूर्णतः समाप्त करने का विशेष रूप से निर्णय लिया गया.

सीओएम की बैठक में एक न्यूज चैनल पर पैसे लेकर टीम में चयन करने सबंधी खबर पर विस्तृत चर्चा की गयी. बीसीए के अध्यक्ष महोदय के द्वारा मेंस सेलेक्शन कमेटी को भंग करने और लॉजिस्टिक मैनेजर डी पी त्रिपाठी को निलंबित करने की करवाई को सर्वसम्मति से मंजूर किया गया. बैठक में दोनों आरोपियों के द्वारा दिए गए कारण बताओ नोटिश के आलोक में सीईओ को निर्देश दिया गया की वो सभी तकनीकी पहलुओं और संबंधित पक्षो से सम्पर्क कर विस्तृत रिपोर्ट 15 दिनों में सीओएम के समक्ष प्रस्तुत करें.

बीसीए के चुनाव पर्यवेक्षक हेम चन्द्र सिरोही से प्राप्त चुनाव से संबंधित ड्राफ्ट पर सीओएम में हुई चर्चा, व अतिशीघ्र विंदुवार निर्णय लेकर चुनाव से सबंधित सभी पहलुओं पर विचार कर पूर्ण ड्राफ्ट बनाकर पर्यवेक्षक को भेजने का निर्णय लिया गया. बीसीए के सीओएम में नये लाजिस्टिक मैनेजर के तौर पर प्रभाकर कुमार को तत्काल प्रभाव से नियुक्त करने सबंधी विश्रोपरांत निर्णय लिया.

बीसीए की पूरानी वेवसाईट के संचालन कर्ता कंपनी टेक्निक्स इंफोटेक, मधुबनी को 22 फरवरी को टर्मिनेट करने संबंधी निर्णय पर सीओएम ने मुहर लगाते हुए बीसीए के नये वेवसाईट https://ift.tt/2Ns2SnQ के संचालन का भी निर्णय किया. विदित हो की टेक्टोनिक इंफोटेक को 22 फरवरी को टर्मिनेट करने सम्बन्धी पत्र भेजा गया था, जिसे सीओएम ने मंजूर करते हुए उक्त निर्णय लिया.

बीसीसीआई के द्वारा वीडियो एनालिस्ट के रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन पटना में 11 से 14 मार्च 2019 तक होगा, इस चार दिवशीय प्रशिक्षण सह परीक्षा में चालीस वर्ष से कम आयु के स्नातक उत्तीर्ण वीडियो एवं कम्प्यूटर के जानकर भाग ले सकते हैं. इसके लिए लोगो को अपने अपने जिले में संघ के पदाधिकारियों से संपर्क करने होंगे.

नागर्जुना कंपनी के द्वारा बीसीए को मैदान बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने सम्बंधित प्राप्त प्रस्ताव को सीओएम के समक्ष रखा गया , सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव को मंजूर करते हुए नागार्जुना को पत्र देने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही वर्तमान हालात के तहत बिहार सरकार के पटना स्थित मोइनुल हक़ स्टेडियम को बीसीए से वापस लेने के निर्णय पर विस्तार से चर्चा के बाद यह निर्णय हुआ की सरकार को पूर्ण सत्य की जानकारी दी जाय , बीसीए की ओर से बिहार सरकार के साथ वार्ता करने और मैदान को क्रिकेट हित में वापस देने के लिए संघ के वरीय पदाधिकारियों को सरकार के कला , संस्कृति एवं युवा विभाग से संपर्क करने पर भी फैसला लिया गया.

बीसीए के हेमन ट्राफी (सीनियर) को मैच जोनल स्तर पर 10 मार्च से चार सेंटरों पर कराया जायेगा.

इस बैठक की अध्यक्षता बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल बोहरा तथा संचालन बीसीए के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने किया. बैठक में मौजूद बीसीए के उपाध्यक्ष नवीन जमुआर, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, सीओएम के सदस्य व जिलों के प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन राजेश कुमार सिंह, मीडिया कमेटी के चेयरमैन व बीसीए के लीगल एडवाइजर संजीव कुमार मिश्र, बीसीए के सीईओ सुधीर कुमार झा ने अपने अपने विचार रखे.

The post पटना में बीसीए की सीओएम की बैठक सम्पन्न, लिए गए कई अहम फैसले appeared first on Live Cities.