14 फरवरी गुरुवार को करीब 3.30 बजे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिलें में, सुरक्षा में तैनात जवानों पर आंतकियों ने एक फिदायीन हमला किया था. जिसमें देश की सुरक्षा करने वाले 42 जवान शहीद हो गए और कई जवान घायल हो गये हैं. इस घटना से पूरे देश में मातम छा गया है.
कोहली ने पुलवामा हमले के चलते पुरस्कार समारोह किया स्थगित

विराट कोहली अपनी विराट कोहली फाउंडेशन और संजीव गोयनका की फाउंडेशन के साथ मिलकर हर साल खेल में उत्कृष्टता का पुरस्कार होनहार एथलीटों को देते हैं. इस साल भी विराट कोहली की फाउंडेशन ने 16 फरवरी को आयोजित किया था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है.
दरअसल, विराट कोहली की फाउंडेशन ने इस अवार्ड कार्यक्रम को पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के सम्मान में स्थगित किया है.
इस पुरस्कार समारोह में मनोरंजन और खेल जगत के कई दिग्गजों ने शामिल होना था. इस पुरस्कार से जुड़े हर पार्टनर और सभी खेल-सितारों और प्रतिनिधियों को सूचित किया गया है, और कहा गया है, कि जब भारत अपने जवानों की मौत का शोक मना रहा है. ऐसे दुःख के समय में पुरस्कार समारोह की मेजबानी अस्वीकार्य है.
खुद कोहली ने की पुष्टि

इस बात की पुष्टि खुद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी की है. उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “आरपी-एसजी भारतीय स्पोर्ट्स सम्मान समारोह टाल दिया गया है. हम सभी के लिए हुए नुकसान के इस भारी क्षण में हम कल होने वाले इस कार्यक्रम को रद्द करना चाहेंगे.”
यहाँ देखे भारतीय कप्तान कोहली का ट्वीट

The RP-SG Indian Sports Honours has been postponed. At this heavy moment of loss that we all find ourselves in, we would like to cancel this event that was scheduled to take place tomorrow.
— Virat Kohli (@imVkohli) February 15, 2019
Sanjiv Goenka and @imVkohli are deeply pained at the recent unfortunate event in Pulwama and express their solidarity to the families of the Martyrs. They have hence decided to postpone the 2nd edition of the ISH which was scheduled for 16th Feb19 in Mumbai, to a later date.
— Indian Sports Honours (@sportshonours) February 15, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विराट कोहली ने पुलवामा हमले के चलते अपनी फाउंडेशन का पुरस्कार समारोह किया स्थगित appeared first on Sportzwiki.