Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने वीरेंद्र सहवाग के बेबीसिटर ऐड पर किया ट्वीट, मजाकिया अंदाज में कहा…

ऑस्ट्रेलिया की टीम 24 फरवरी से भारत के दौरे पर आ रही है। इससे पहले दोनों टीमों ने ऑस्ट्रेलिया में तीन टी-20, चार टेस्ट और तीन वनडे मैचों सीरीज खेली थी। अब भारत में दोनों टीमें दो टी-20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी-20 सीरीज के बाद 2 मार्च से वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

स्टार स्पोर्ट्स ने जारी किया ऐड

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए स्टार स्पोर्ट्स ने एक ऐड जारी किया है। इसमें पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया में ऋषभ पंत और टिम पेन के बीच हुए विवाद को मुद्दा बनाया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट मैच कप्तान टिम पेन ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को बेबी सिटर बनने का ऑफर दिया था। यह वाकया काफी मशहूर हुआ था और अब इसी पर स्टार सपोर्ट ने ऐड बनाया है।

ऋषभ पंत ने किया ट्वीट

भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन के बीच बेबी सिटर का मामला काफी सुर्ख़ियों में रहा था। अब इस ऐड के आने के बाद पंत ने ट्वीट करते हुए लिखा

“वीरू पाजी मुझे दिखाते हैं कि क्रिकेट और बच्चा सम्भालना में कैसे बेहतर हो सकते हैं – हमेशा एक प्रेरणा!”

यह भी पढ़ें: स्टार स्पोर्ट्स के बेबी सिटींग ऐड पर मैथ्यू हेडन का फूटा गुस्सा, वीरेंद्र सहवाग को दी नसीहत

क्या हुआ था विवाद

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबर्न में हुए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान कंगारू टिम पेन ने पन्त को बेबीसिटर बनने इस ऑप्शन दिया था। वनडे को वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया था और इसी वजह से पेन ने उन्हें ऐसा ऑफ़र दिया था।

इसके बाद टिम पेन के बच्चे और पत्नी के साथ ऋषभ पंत की फोटो वायरल हुई थी। इसे पेन की पत्नी ने ही शेयर किया था। उसके बाद से ही बेबी सिटर सभी की जबान पर छाया हुआ है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने वीरेंद्र सहवाग के बेबीसिटर ऐड पर किया ट्वीट, मजाकिया अंदाज में कहा… appeared first on Sportzwiki.