Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीबीएल: मेलबर्न रेनेगेड्स पहली बार चैंपियन

मेलबर्न 
ऑलराउंडर डैनियल क्रिश्चियन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मेलबर्न रेनेगेड्स ने फाइनल में मेलबर्न स्टार्स टीम को 13 रन से हराकर पहली बार बिग बैश लीग चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। डॉकलैंड स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरोन फिंच की कप्तानी वाली टीम रेनेगेड्स ने 5 विकेट पर 145 रन बनाए जिसके बाद स्टार्स टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच रहे क्रिश्चियन ने नाबाद 38 रन बनाने के अलावा 2 विकेट भी झटके।  

ग्लेन मैक्सवेल की कप्तानी वाली टीम स्टार्स एक समय 93 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर बना चुकी थी लेकिन फिर मात्र 19 रन के अंतराल पर 7 विकेट खोना उसे भारी पड़ गया। लीग में यह पहली बार था कि फाइनल में दोनों ही टीमें मेलबर्न की थीं। 

ऐसा रहा फाइनल 
स्टार्स टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। रेनेगेड्स के 5 विकेट 65 रन तक गिर गए लेकिन फिर 32 साल के टॉम कूपर (43*) और डैनियल (38*) ने छठे विकेट के लिए 80 रन की अविजित साझेदारी की और स्कोर 145 तक पहुंचाया। कूपर ने 35 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के लगाए, वहीं क्रिश्चियन ने 30 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। एडम जम्पा और जैक्सन बर्ड को 2-2 विकेट मिले।