Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुलवामा आतंकी हमले पर भारतीय गेंदबाज ने कहा- देश के लिए गेंद छोड़ ग्रेनेड भी उठाने के लिए तैयार

स्पोर्ट्स डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गत गुरुवार (14 फरवरी) हुए आतंकी हमले के बाद से पूरा देश आक्रोश में है। बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स समेत देश की जनता इस हमले की निंदा कर रही और 40 जवानों के परिवारों की मदद करने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी आतंकी हमले की निंदा की है। यही नहीं उन्होंने शहीद जवानों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोहम्मद शमी ने कहा, 'मैं भारत के लिए गेंद छोड़कर ग्रेनेड उठाने के लिए भी तैयार हूं। जब हम देश के लिए क्रिकेट खेल रहे होते हैं तो सैनिक सरहदों की रक्षा करते हैं। हम इस संकट के समय अपने जवानों के परिजनों के साथ खड़े हैं और हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।'

आपको बता दें, इस हमले के विरोध में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) ने ब्रेबोर्न स्टेडियम, पंजाब क्रिकेट संघ (PCA) ने मोहाली और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) ने सवाई मानसिंह स्टेडियम से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और अन्य पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों की तस्वीरें हटा दी। जबकि, IMG Reliance ने पुलवामा हमले के विरोध में पाकिस्तान सुपर लीग 2019 (पीएसएल) का प्रसारण करने से मना कर दिया।

यह भी पढ़े:-

IPL 2019: पहले दो सप्ताह के कार्यक्रम का हुआ ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

पुलवामा आतंकी हमले पर सानिया मिर्जा के बाद धवन की पत्नी ने ट्रोल करने वालो को दिया जवाब

ICC टेस्ट रैंकिंग: कोहली टॉप पर बरकरार, इस खिलाड़ी ने लगाई 58 स्थान की छलांग



Herald