Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल से ठीक पहले इस टीम से जुड़े एबी डीविलियर्स!

दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाल एबी डीविलियर्स का जलवा टी20 टूर्नामेंट में दर्शकों को देखने को मिल सकता है। वैसे तो डी विलियर्स अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने को लेकर पहले ही संन्यास ले चुके हैं। लेकिन वह काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए मैदान में नजर आएंगे।

आपको बता दें कि डिविलियर्स का मिडलसेक्स काउंटी क्लब में टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट खेलने को लेकर समझौता हो चुका है। डीविलियर्स के आज भी कई फैन्स हैं। जब भी वह पिच पर आते हैं, दर्शकों का उत्साह देखते बनता है।

 

एबी डीविलियर्स

फिलहाल डीविलियर्स के संन्यास को लेकर बात करें तो उन्होंन 2018 में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने को लेकर ये बड़ा फैसला लिया था। उनके इस फैसले से फैन्स को ​काफी झटका लगा था। हालांकि, संयास के बाद भी उन्होंने यह बात कही थी कि वो टी20 लीगों में वह दर्शकों का आनंद करते रहेंगे।

बताते चलें कि डिविलियर्स को फैन्स बांग्लादेश प्रीमियर लीग के बाद पाकिस्तान सुपर लीग में भी देख सकेंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन में डीविलियर्स एक बार प्रदर्शन करते नजर आने वाले हैं। यह लीग भारत सरकार की मशहूर लीग मैचों में एक है।

इस लीग में भारतीय कप्तान विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से खेलते नजर आएंगे। ज्ञात हो कि इस बार का आईपीएल 23 मार्च से खेला जाना है।

 

एबी डीविलियर्स

मिडलसेक्स क्लब को लेकर बात की जाए तो पिछले सीजन में जो भी मैच खेले गए थे, उसमें कुछ खास नहीं देखने को मिला था। काउंटी क्लब ने 14 मैचों में महज दो ही अपने नाम किए थे। इतना ही नहीं सबसे नीचे की लिस्ट में क्लब का नाम शामिल था।

इस बार के शुरू होने वाले (IPL) लीग के सीजन में डिविलियर्स की हर संभव कोशिश होगी कि बेहतर प्रदर्शन कर फैन्स को खुश कर सकें।

 

एबी डीविलियर्स

 

डिविलियर्स वैसे भी बेहद ही अनुभवी प्लेयर्स में एक माने जाते हैं। यदि इस बार वह कुछ अलग और बेहतर करते हैं, तो क्लब की किस्तमत बदल सकती है। फिलहाल डिविलियर्स को लेकर अभी किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पिछले मैचों को लेकर उनके प्रदर्शन की बात करें तो 272 टी-20 मैच खेलकर उन्होंने 36 की औसत से रन बनाए हैं। वहीं, 149 की स्ट्राइक रेट और 7300 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं। इन रनों को पूरा करने में उनके 52 अर्धशतक के साथ ही 4 शतक भी शामिल हैं।

The post आईपीएल से ठीक पहले इस टीम से जुड़े एबी डीविलियर्स! appeared first on Sportzwiki.