Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मौजूदा फॉर्म के हिसाब से भारत, इंग्लैंड विश्व कप जीतने के तगड़े दावेदार: पोंटिंग

मेलबर्न 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत और इंग्लैंड आगामी एकदिवसीय विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदार होंगे लेकिन उनकी टीम के पास भी खिताब के बचाव करने का पूरा मौका होगा।वेबसाइट क्रिकेट डाट कॉम डाट एयू से कहा कि निलंबित बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी के बाद 30 मई से इंग्लैंड में खेले जाने वाले टूर्नमेंट में ऑस्ट्रेलिया खिताब बरकरार रख सकता है। पोंटिंग से जब पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीत सकता है तो उन्होंने कहा, ‘बिलकुल जीत सकता है। मौजूदा फॉर्म को देखे तो भारत और इंग्लैंड अभी सबसे मजबूत टीमें है, लेकिन आप हमारी टीम में वार्नर और स्मिथ को जोड़ लेंगे तो हमारी टीम भी दूसरी टीमों की तरह मजबूत नजर आएगी।’ 

ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले 26 एकदिवसीय मुकाबले में से सिर्फ चार मैचों को जीतने में सफल रही है और टीम के नये सहायक कोच बने पोंटिंग को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। विश्व कप खिताब को तीन बार जीतने वाले 44 साल के इस दिग्गज ने कहा, ‘मैं ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं कहा रहा हूं कि मैं इस टीम का कोच हूं। इंग्लैंड की परिस्थितियां हमारे खिलाड़ियों के अनुकूल होगी। मुझे लगता है ऑस्ट्रेलिया भी प्रबल दावेदार होगा।’