Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अभ्यास के दौरान इस भारतीय गेंदबाज के सिर पर लगी चोट 

खेल डेस्क। भारतीय टीम की ओर से 21 अन्तरराष्ट्रीय मैच खेल चुके तेज गेंदबाज अशोक डिंडा सोमवार को टी-20 अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए। बंगाल के इस तेज गेंदबाज को कोलकाता के ईडन गार्डंस पर टी-20 अभ्यास मैच के दौरान अपनी ही गेंद पर कैच लपकने के प्रयास में माथे पर चोट लग गई।

कुलदीप को आखिरी टी-20 मैच में किए गए शानदार प्रदर्शन का मिला ये बड़ा इनाम

जब बल्लेबाज बीरेंदर विवेक सिंह ने स्ट्रेट ड्राइव लगाया उस दौरान ये घटना घटित हुई। तेज गेंदबाज डिंडा अपनी ही गेंद पर कैच लपकने के प्रयास में चोटिल हो गए। कैच लपकने के दौरान गेंद डिंडा के हाथ से छूटकर खुद के माथे पर जा लगी।

ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बने धोनी

बंगाल क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि टी-20 अभ्यास मैच के दौरान डिंडा ने पवेलियन लौटने से पहले ओवर पूरा किया। अशोक डिंडा का एहतियात के तौर पर स्कैन कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस चोट के बाद अशोक डिंडा को दो दिन आराम करने की सलाह दी गई है। बंगाल की टीम 21 फरवरी को कटक में मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में मिजोरम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

विश्व कप टीम में शामिल होने की दौड़ में हैं ये तीन खिलाड़ी, मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने दिए संकेत

गौरतलब है कि अशोक डिंडा भारतीय टीम की ओर से 13 वनडे और 9 टी-20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने वनडे में 12 और टी-20 में 17 विकेट हासिल किए हैं। वहीं वह अपने टी-20 करियर में अभी तक 133 मैचों में 132 विकेट हासिल कर चुके हैं।