सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आज दूसरा दिन है. आज खेले एक बड़े मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को हरा दिया. पंजाब के कप्तान हरभजन सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने आए. पिछले मैच में फ्लॉप रहे युवराज से इस मैच में पंजाब को बहुत उम्मीदें थी. लेकिन उन्होंने एक बार फिर निराश किया.
मुंबई ने बनाए 155 रन

मुंबई की शुरुआत बहुत ही खराब रही सलामी बलेल्बाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर फ्लॉप रहें. उन्होंने 4 गेंद में सिर्फ 8 रन बनाए और संदीप शर्मा की गेंद पर आउट हो गए. टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे अपना खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद श्रेयश अय्यर और सूर्य कुमार यादव ने पारी को संभाला. जहाँ एकतरफ अय्यर आराम से खेल रहे थे. वहीं सूर्य कुमार यादव ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया.
सूर्य कुमार यादव की शानदार पारी

मुंबई के बालेबाज सूर्य कुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 49 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली. इस दौरान इस खिलाड़ी ने 9 चौके और 4 छक्के लगाए. श्रेयश अय्यर ने उनका साथ दिया उन्होंने 40 गेंदों पर शानदार 46 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके बाद मुंबई के किसी भी बल्लेबाज ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. पंजाब की तरफ से बलतेज सिंह ने 3 और बरिंदर शरण ने भी 3 विकेट अपने नाम किए.
पंजाब की बल्लेबाजी पूरी तरफ से रही फ्लॉप

पंजाब जब लक्ष्य का पीछा करने आई तब उनको सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल एक रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद युवा बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने क्या गजब की बल्लेबाजी की इस खिलाड़ी ने सिर्फ 20 गेंदों में 54 रन बना दिएं. जिसमे 4 छक्के और 6 बेहतरीन चौके शामिल थे. इसके बाद पंजाब का कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाया और पूरी टीम 120 रन पर ऑलआउट हो गई.
युवराज सिंह ने एक बार फिर निराश किया. पिछले मैच में फ्लॉप होने के बाद इस मैच में भी इस खिलाड़ी ने सिर्फ 11 गेंद में सात रन बनाए.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: युवराज सिंह का फ्लॉप शो जारी, सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी से जीता मुंबई appeared first on Sportzwiki.