Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए लोग करने लगे शोर तो विराट ने ऐसे दिया चुप रहने की सलाह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच आज विशाखापत्तनम क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच से पहले सभी को उम्मीद थी, कि भारतीय टीम इस को आसानी से अपने नाम कर लेगी, लेकिन सभी की उम्मीदों के विपरीत ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को इस रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर 3 विकेट शेष रहते हरा दिया और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त भी बना ली.

रखा गया था 90 सेकेंड का मौन 

इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों व स्टेडियम में आये सभी दर्शकों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में 90 सेकेंड का मौन रखा था. पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में भारत की टीम इस मैच में ब्लैक आर्म बैंड पहनकर भी खेला.

बता दें, कि पूरे देश में जगह-जगह पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही हैं और उनके परिवारों को मदद पहुंचाई जा रही है. भारतीय टीम ने भी पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के लिए अपना दुःख व्यक्त किया.

विराट ने दर्शकों को दी चुप रहने की हिदायत 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मौन के दौरान दर्शकों को चुप रहने को कहा था. दरअसल, मौन के वक्त स्टेडियम में आये दर्शक हल्ला कर रहे थे. जिसे देख विराट कोहली ने अपने मुंह में उंगली लगाई और स्टेडियम में आये सभी दर्शकों को चुप रहने की हिदायत दी थी.

यहाँ देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान मौन होने का वीडियो 


इस वीडियो में आप देख सकते हैं, कि कैसे भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच शुरू होने से पहले देश के शहीदों के लिए मौन रखा गया.

हालाँकि, यह मैच भारत के लिए अच्छा नहीं रहा, क्योंकि भारतीय टीम पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर मात्र 126 रन बना पाई. 127 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अंतिम गेंद पर हासिल करके, दौरे का अपना जोरदार आगाज किया.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें 

The post वीडियो: पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए लोग करने लगे शोर तो विराट ने ऐसे दिया चुप रहने की सलाह appeared first on Sportzwiki.