Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चोट के बाद पृथ्वी शॉ कल इस टूर्नामेंट से करेंगे मैदान में वापसी!

इंटरनेट डेस्क। पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट के ओपनर बल्लेबाज है। पृथ्वी शॉ ने पिछले साल ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है। भारत का ये युवा बल्लेबाज हाल ही में कंगारू दौरे पर अभ्यास मैच में चोटिल हो गया था। पृथ्वी शॉ ने अपने टेस्ट करियर में दो मैच खेले है अभी तक और 237 रन बना चुके है।

पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवार के लिए इन क्रिकेटरों ने बढ़ाए हाथ, कोई देगा पैसा तो कोई...

इसी बीच पृथ्वी शॉ के फ्रैंड के लिए एक खुशखबरी आ रही है। पृथ्वी शॉ चोट से उभर चुके है। और कल से शुरू होने वाले सैयद मुश्ताक अली घरेलू टी-20 टूर्नामेंट से क्रिकेट में वापसी करेंगे। पृथ्वी शॉ इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अजिक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई की ओर से खेलेंगे। यह घरेलू टी-20 टूर्नामेंट 21 से 28 फरवरी तक इंदौर में खेला जाएगा।

वनडे में कीवी टीम के रॉस टेलर ने हासिल की ये खास उपलब्धि, इस मामलें में पीछे छोड़ा इस दिग्गज को

इस प्रतियोगिता के लिए मुम्मई टीम में कई अनुभवी खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है। इन खिलाडिय़ों में श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्य कुमार यादव, आदित्य तारे और तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी शामिल हैं।

जवानों की शहादत को विराट का सलाम, शहीदों के सम्मान में कप्तान कोहली ने किया ये 'विराट' फैसला

इस प्रकार हैं टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, धवल कुलकर्णी, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, सूर्य कुमार यादव, आकाश पारकर, एकनाथ केकर, धुरमिल मटकर, शम्स मुलानी, शुभम रंजन, तुषार देशपांडे और रोयस्टन डियाज।